चुनावन्यूज़राज्य

बिहार चुनाव 2025: झारखंड के पूर्व CM अर्जुन मुंडा की नीतीश कुमार से अहम मुलाकात एनडीए की वापसी पर कही बड़ी बात |

बिहार चुनाव 2025: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक गहन चर्चा हुई। बैठक का मुख्य विषय आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर था। सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं ने चुनावी रणनीति और एनडीए की मजबूती पर विस्तार से बात की।

मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उन्होंने राजनीतिक और चुनावी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की है। अर्जुन मुंडा ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर पार्टी आदेश देती है तो वह बिहार में एनडीए के प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उनका मानना है कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए फिर से सत्ता में आएगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर सवाल पर अर्जुन मुंडा ने जवाब दिया। उन्होंने कहा, अभी हमारी हाल ही में मुलाकात हुई है। मुख्यमंत्री पूरी तरह से शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ हैं।
अर्जुन मुंडा के इस बयान के बाद बिहार की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में एनडीए की चुनावी रणनीति और भी सशक्त होगी। भाजपा और जदयू मिलकर विपक्ष को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में हैं। आगामी चुनाव में एनडीए का रुख और स्पष्ट होने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button