चुनावदेशन्यूज़राज्य

BIHAR : बीजेपी पर तेजस्वी यादव का तीखा वार, भाजपाई गुंडों ने किया हमला मीडिया को भी लपेटा|

Tejashwi Yadav: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी ने बिहार में दुनिया भर की गुंडागर्दी की उन्होंने इसे लेकर मीडिया पर भी भड़ास निकाल।
पीएम मोदी की मां के अपमान को लेकर गुरुवार को बिहार बंद का आह्वान किया गया था। इस दौरान कई जगहों से ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जिन पर अब सियासत गरमा गई है। विपक्ष का आरोप है कि बीजेपी ने इस पूरे मामले को राजनीतिक रंग दिया। वहीं, शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट कर बीजेपी और मीडिया दोनों पर कड़ा प्रहार किया।

तेजस्वी का पीएम मोदी पर तंज
तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को बीजेपी के साथ-साथ मीडिया पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी की गुंडई पर गोदी मीडिया चुप्पी साधे बैठा है। विपक्ष के मुद्दों पर जहां डिबेट और शोर मचता है, वहीं बीजेपी की नाकामियों पर मीडिया खामोश नज़र आता है। तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि मोदी जी बिहार बंद कर आम लोगों को परेशान कर राजनीतिक फायदा उठाना चाहते हैं।

मीडिया को भी लपेटा
तेजस्वी यादव ने मीडिया पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी की गुंडई पर गोदी मीडिया चुप्पी साधे हुए है। विपक्ष के छोटे-से कदम को भी ये लोग बड़ा बनाकर जातिवादी बहस छेड़ देते हैं, लेकिन बीजेपी की असफलताओं पर सब मौन हैं। तेजस्वी ने पीएम मोदी पर भी हमला बोला और कहा कि बिहार बंद कर आम जनता को परेशान करना उनकी राजनीतिक रणनीति है।

Related Articles

Back to top button