चुनाव
Trending

BJP vs Congress: अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा वार, ‘Leader of Opposing India’ बताकर साधा निशाना

बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। विदेशी एजेंडा, नकारात्मक राजनीति और भारत की छवि खराब करने के आरोप लगाए। पढ़ें पूरी राजनीतिक रिपोर्ट। BJP MP Anurag Thakur launched a scathing attack on the Congress and Rahul Gandhi, accusing them of pursuing a foreign agenda, negative politics, and tarnishing India's image. Read the full political report.

अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी की राजनीति पर उठाए गंभीर सवाल, विदेशी प्रभाव का भी लगाया आरोप

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कांग्रेस पार्टी और उसके नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है, कि राहुल गांधी की राजनीति नकारात्मकता, भ्रम और भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने पर केंद्रित है।

अनुराग ठाकुर का कहना है कि राहुल गांधी का एक ही काम रह गया है – झूठ बोलो, भय और भ्रम फिलाओ, भारत को बदनाम करो, मोदी जी को गाली दो, देश विरोधी राजनीति करो और देश जो विकास कर रहा है, उसे दुनिया भर में बदनाम करो। अगर भारत की इकोनॉमी सबसे तेजी से बढ़ती है तो उसको डेड इकॉनमी बोलो। इंडिया AI समिट, जिसकी प्रशंसा पूरी दुनिया कर रही है, ये लोग वहां पर शेमलेस और शर्टलेस नंगा नाच करके अभद्र प्रदर्शन करते हैं।

अनुराग ठाकुर ने बताया राहुल का मतलब

अनुराग ठाकुर ने बताया कि आज राहुल का मतलब क्या हो गया है?
रा – रार
हु – हुड़दंग
– लफंगई

“राष्ट्र विरोधी ताकतों के प्रवक्ता बन गए हैं राहुल”

अनुराग ठाकुर का कहना है, कि राहुल गांधी भारत की उपलब्धियों को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बदनाम करने की कोशिश करते हैं। उनके मुताबिक, जब भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होती है, तब राहुल गांधी उसे “डेड इकॉनमी” कहकर देश की छवि खराब करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित इंडिया एआई समिट (India AI Summit) का जिक्र करते हुए कहा कि जिस कार्यक्रम की वैश्विक स्तर पर सराहना हुई, वहां विपक्ष का व्यवहार गैर-जिम्मेदाराना रहा।

Read More:- किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों का फोकस स्थानीय हिज़बुल कमांडरों पर, तीन आतंकियों पर 10-10 लाख का इनाम

विदेशी एजेंडे का आरोप

अनुराग ठाकुर ने सवाल उठाए कि क्या कांग्रेस पार्टी की राजनीति विदेशों से प्रभावित हो रही है? उन्होंने यह भी पूछा कि क्या कांग्रेस विदेशी ताकतों के इशारों पर काम कर रही है। अपने बयान में उन्होंने तथाकथित विदेशी प्रभाव और कुछ अंतरराष्ट्रीय नामों का उल्लेख करते हुए कांग्रेस की नीतियों पर सवाल खड़े किए। साथ ही, उन्होंने राजीव गांधी फाउंडेशन (Rajiv Gandhi Foundation) का जिक्र करते हुए कहा कि फंडिंग और विदेश नीति से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस को स्पष्ट जवाब देना चाहिए।

“LoP या Leader of Opposing India?”

अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी की भूमिका पर कटाक्ष करते हुए कहा, कि वे नेता प्रतिपक्ष (Leader of Opposition) हैं, लेकिन उनका आचरण “Leader of Opposing India” जैसा दिखाई देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि संसद के भीतर और बाहर विपक्ष की राजनीति टकराव और व्यवधान पैदा करने की रही है। ठाकुर ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री की सीट के पास विरोध दर्ज कराने की रणनीति लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है और इससे संसद की गरिमा प्रभावित होती है।

भारत की अर्थव्यवस्था और विकास पर बयान

बीजेपी नेता ने दावा किया कि भारत वैश्विक मंच पर आर्थिक और तकनीकी रूप से मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा कि तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था, डिजिटल क्रांति और वैश्विक निवेश भारत की प्रगति को दर्शाते हैं, लेकिन विपक्ष इन उपलब्धियों को स्वीकार करने के बजाय आलोचना की राजनीति कर रहा है।

कांग्रेस पर “नकारात्मक राजनीति” का आरोप

अनुराग ठाकुर ने कहा कि झूठ, अफवाह और भ्रम फैलाना कांग्रेस की रणनीति बन चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर जनता के बीच अविश्वास का माहौल बनाते हैं। ठाकुर के अनुसार, भाजपा विरोध से शुरू हुई राजनीति अब मोदी विरोध और फिर भारत विरोध तक पहुंच गई है। उन्होंने राहुल गांधी से देश से माफी मांगने की मांग भी की है।

Read More:- JNU Violence News: आधी रात JNU में बवाल, ABVP और लेफ्ट विंग के बीच चले लाठी-डंडे

Related Articles

Back to top button