मनोरंजन
Trending

Border 2 OTT Release: सनी देओल की फिल्म अब Netflix पर, जानें कब होगी स्ट्रीम

Border 2 OTT Release: सनी देओल की सुपरहिट वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अब OTT पर रिलीज होने जा रही है। Border 2 OTT Release: Sunny Deol's superhit war drama film, 'Border 2', is now set to release on OTT.

Border 2 OTT Release: सनी देओल के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। सिनेमाघरों में अपनी सफलता का परचम लहराने के बाद सुपरहिट वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अब OTT पर रिलीज़ होने जा रही है। जी हां, ‘बॉर्डर 2’ की OTT रिलीज़ डेट सामने आ गई है। थिएटर्स में करीब 60 दिनों तक धमाल मचाने के बाद यह फिल्म अब OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Read More:- Delhi Crime: दिल्ली के बुराड़ी में कोचिंग ट्यूटर की शर्मनाक करतूत, 12वीं की तीन छात्राओं का दो साल तक किया यौन शोषण

कब होगी OTT रिलीज?

नेटफ्लिक्स ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपकमिंग रिलीज़ की लिस्ट जारी कर फिल्म की तारीख की पुष्टि कर दी है। ‘बॉर्डर 2’ 20 मार्च 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। बता दें कि फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी और अब करीब दो महीने के भीतर ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ रही है। दर्शक नेटफ्लिक्स पर इसके प्रीमियर के लिए रिमाइंडर भी सेट कर सकते हैं।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन

ट्रेड आंकड़ों के मुताबिक ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। भारत में कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 341.12 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं दुनियाभर में फिल्म का कुल कलेक्शन 463.81 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है।

क्या है फिल्म की कहानी?

यह फिल्म 1997 में आई क्लासिक फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है। जहां पहली फिल्म लोंगेवाला की लड़ाई पर आधारित थी, वहीं ‘बॉर्डर 2’ में ‘ऑपरेशन चंगेज खान’ की कहानी दिखाई गई है। इसमें जमीन, हवा और समुद्र-तीनों मोर्चों पर हुई जंग को दर्शाया गया है।

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में सोनम बाजवा, मेधा राणा और मोना सिंह ने भी अहम किरदार निभाए हैं।

Read More:- Harsh Truths of Life: जीवन की 7 कठोर सच्चाइयां जो अक्सर लोगों को बहुत देर से समझ आती हैं, सफलता का असली मूलमंत्र

Related Articles

Back to top button