न्यूज़राज्य
Trending

सावधान! आज शाम दिल्ली के इन रास्तों पर रहेगा भारी जाम, Karan Aujla Concert को लेकर रूट डायवर्ट

दिल्ली के JLN स्टेडियम में आज करण औजला का मेगा कॉन्सर्ट होने जा रहा है, जिसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने खास एडवाइजरी जारी की है। Karan Aujla's mega concert is going to be held today at JLN Stadium in Delhi, in view of which the traffic police has issued a special advisory.

पंजाबी पॉप स्टार करण औजला के फैंस के लिए आज बड़ा दिन है। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में आज शनिवार को उनका ‘पी-पॉप कल्चर इंडिया टूर’ होने जा रहा है। इस कॉन्सर्ट में लगभग 45,000 से 50,000 लोगों के आने की उम्मीद है। भारी भीड़ को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने खास एडवाइजरी जारी की है, जो शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक लागू रहेगी।

https://x.com/dtptraffic/status/2027315585076412890?s=20

ट्रैफिक डायवर्जन

शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक स्टेडियम के आसपास की सड़कों पर जाम देखने को मिल सकता है। पुलिस ने इन रास्तों पर बदलाव किए हैं:
BP मार्ग: यहां से गुजरने वाली गाड़ियों को मेहरचंद मार्केट की ओर मोड़ दिया जाएगा।
लोधी रोड और BP मार्ग: इन रास्तों पर भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी।
बैन रूट्स: फोर्थ एवेन्यू और गुर्जर चौक से आने वाली गाड़ियां बारापुला या JLN सर्विस रोड पर नहीं जा सकेंगी।
इन रास्तों से बचें: प्रगति विहार रेड लाइट, लाला लाजपत राय मार्ग टी-पॉइंट और जंगपुरा मेट्रो स्टेशन के पास डायवर्जन रहेगा।
पुलिस ने सलाह दी है कि लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट (खासकर मेट्रो) का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें।

Read More:-1 मार्च से क्या होंगे बड़े बदलाव, जाने यहाँ

स्टेडियम में एंट्री के नियम

दर्शकों की सुविधा के लिए अलग-अलग गेट तय किए गए हैं:

  • आम जनता को गेट नंबर 2, 6, 8, 13, 14 और 21 से प्रवेश मिलेगा।
  • VIP मेहमान गेट नंबर 13 से एंट्री करेंगे।
  • कलाकार और आयोजकों के लिए गेट नंबर 6 तय किया गया है।
  • इमरजेंसी एग्जिट के लिए गेट नंबर 1 और 10 केवल एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड के लिए रिजर्व रखे गए हैं।

पार्किंग की व्यवस्था

स्टेडियम के आसपास पार्किंग की जगह सीमित है, इसलिए आयोजकों ने इन स्थानों को बुक किया है:
आम दर्शक: सेवा नगर बस डिपो, सुनहरी पुल्ला बस डिपो, CGO कॉम्प्लेक्स और SCOPE कॉम्प्लेक्स।
VIP पार्किंग: स्टेडियम के अंदर गेट नंबर 1 (वेस्ट ब्लॉक) के पास।

नोट: यदि आप आज दक्षिण दिल्ली या लोधी कॉलोनी के आसपास जाने का प्लान बना रहे हैं, तो जाम से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का चयन करें।

Read More:-Ind vs Zim Memes: भारत की धमाकेदार जीत के बाद सोशल मीडिया पर छाए अभिषेक शर्मा, बाबर आज़म क्यों हुए ट्रोल?

Related Articles

Back to top button