
CBSE हर साल कक्षा 12वीं का रिजल्ट आमतौर पर मई महीने में जारी करता है। इस साल रिजल्ट की तारीख को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन पिछले ट्रेंड के अनुसार नतीजे मई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में आ सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10वीं का रिजल्ट आने के बाद 12वीं का रिजल्ट भी जल्द जारी किया जा सकता है और यह कभी भी घोषित हो सकता है।
बताया जा रहा है कि जेईई मेन्स सेशन 2 का रिजल्ट आने के बाद CBSE अगले 24 से 48 घंटे में 12वीं के नतीजे जारी कर सकता है। इस साल करीब 18.5 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है।
इससे पहले 10वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल को जारी किया गया था, जिसमें 93.70% छात्र पास हुए थे। पिछले साल 12वीं का पास प्रतिशत 87.98% रहा था और लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा था।
Read More:-Gujarat में बड़ा स्वास्थ्य संकट: Contaminated Food खाने से 400 से ज्यादा बच्चे बीमार
ऐसे चेक करें CBSE 12वीं रिजल्ट 2026
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं
- 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
- रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID डालें
- सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगाइसे डाउनलोड या प्रिंट कर लें
UMANG और DigiLocker से भी देखें रिजल्ट
छात्र UMANG ऐप और DigiLocker पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए ऐप डाउनलोड करके लॉगिन करें और जरूरी जानकारी भरें।
पास होने के नियम
- हर विषय में कम से कम 33% अंक ( (थ्योरी + प्रैक्टिकल) जरूरी हैं
- जरूरत पड़ने पर ग्रेस मार्क्स दिए जा सकते हैं
- कठिन सवालों के लिए मॉडरेशन पॉलिसी लागू होती है
सीबीएसई ने इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया को डिजिटल और पारदर्शी बनाया है। बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक कभी भी एक्टिव हो सकता है, इसलिए छात्र अपना एडमिट कार्ड तैयार रखें।




