देश

Cold Wave: दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम भारत में बढ़ेगी ठंड

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश समेत उत्तर भारत के राज्यों में शीतलहर का कहर जारी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में ठंड के बीच शीतलहर से ठिठुरन की स्थिति है। दक्षिण हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में जीरो के करीब तक तापमान दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, इस हफ्ते ठंड पीक पर रहेगी। दिल्ली में 18 जनवरी को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 21 से 25 जनवरी तक उत्तर पश्चिम भारत को ठंड प्रभावित करने की संभावना है। दिल्ली में 19 जनवरी से तापमान में मामूली बढ़त देखने को मिलेगी।

Related Articles

Back to top button