खेलमनोरंजन
Trending

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने अभिनेत्री तानिया चटर्जी पर किया मानहानि का केस, जानें क्या है पूरा मामला

युजवेंद्र चहल और तानिया चटर्जी के बीच सोशल मीडिया विवाद अब कानूनी लड़ाई में बदल गया है।

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल एक नए विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने अभिनेत्री तानिया चटर्जी के खिलाफ अपनी छवि खराब करने के आरोप में मानहानि का केस दर्ज कराया है। दरअसल, तानिया चटर्जी ने हाल ही में दावा किया था कि चहल ने उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज किया और उनकी तस्वीरों को ‘क्यूट’ बताया। हालांकि, उन्होंने इस बातचीत के कोई ठोस सबूत या पूरी चैट सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की। इसके बावजूद यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद चहल को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

Watch Video – https://x.com/Tejashyyyyy/status/2045185297798054205?s=20

विवाद बढ़ने पर चहल ने कानूनी रास्ता अपनाते हुए तानिया के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कर दिया है। खबरों के मुताबिक, चहल की टीम ने पहले तानिया से पोस्ट हटाने की भी मांग की थी।

Read More:- महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज, पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित

मानहानि नोटिस मिलने के बाद तानिया ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने किसी की छवि खराब नहीं की है। उनका कहना है कि उन्होंने सिर्फ एक मैसेज शेयर किया था, जिसमें उनका अपमान नहीं था। तानिया ने यह भी कहा कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह मामला इतना बड़ा विवाद बन जाएगा।

उन्होंने यह भी शिकायत की कि सोशल मीडिया पर उन्हें भारी ट्रोलिंग और नफरत का सामना करना पड़ रहा है। तानिया के अनुसार, मानहानि का केस बनता ही नहीं है क्योंकि उन्होंने चहल के चरित्र या निजी जीवन पर कोई टिप्पणी नहीं की। फिलहाल, चहल की ओर से इस मामले पर कोई विस्तृत सार्वजनिक बयान नहीं आया है। ऐसे में यह विवाद अब एक गंभीर कानूनी लड़ाई का रूप लेता दिख रहा है।

Read More:-Hormuz Strait Crisis: ट्रंप के बयान के बाद ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, भारतीय टैंकर लौटे वापस

Related Articles

Back to top button