चुनावन्यूज़राज्य

BIHAR POLITICS : लालू का पीएम मोदी पर हमला, राजनीति सियासत में हलचल

Bihar Election 2025: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि बिहार में जीत चाहिए और फैक्ट्री गुजरात में. यह गुजराती फॉर्मूला यहां नहीं चलेगा।

लालू यादव का मोदी पर तंज,
बिहार चुनाव से पहले लालू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक तंज भरा संदेश साझा किया है। लालू ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, “ऐ मोदी जी, बिहार में जीत चाहिए या गुजरात में फैक्ट्री?” उन्होंने इसे स्पष्ट किया कि गुजराती फॉर्मूला बिहार में काम नहीं करेगा।
इस पोस्ट के साथ ही सोशल मीडिया पर सियासत गरमाने लगी है। विपक्षी नेता का यह बयान सीधे सत्ताधारी पार्टी पर हमला माना जा रहा है और चुनावी माहौल में चर्चा का नया विषय बन गया है।

पटना में पोस्टर राजनीति : त्रिदेव
पटना में आरजेडी कार्यालय के बाहर लगे एक नए पोस्टर ने सियासी हलचल पैदा कर दी है। पोस्टर पर तेजस्वी यादव, राहुल गांधी और अखिलेश यादव की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं और संदेश है – विरोधियों का करेंगे सर्वनाश, कहलाएंगे त्रिदेव। इसे आरजेडी समर्थक धर्मेंद्र मुखिया ने लगाया है।इस पोस्टर के बाद विपक्ष की एकजुटता और INDIA गठबंधन की सक्रियता पर नई बहस शुरू हो गई है। राजद कार्यकर्ताओं का मानना है कि मोदी-शाह की जोड़ी को चुनौती देने के लिए विपक्ष में एक नया त्रिदेव उभर चुका है। वहीं एनडीए इसे सिर्फ पोस्टरबाजी कहकर राजनीति का प्रचार-प्रसार बता रही है।

 

Related Articles

Back to top button