Delhi News: पीतमपुरा में CM Rekha Gupta ने किया कन्या पूजन, 1000 छात्राओं को बांटी साइकिल
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पीतमपुरा के सर्वोदय विद्यालय में कन्या पूजन के बाद 1000 छात्राओं को साइकिल वितरित की। इस पहल से बेटियों की शिक्षा और आत्मनिर्भरता को मिलेगा बढ़ावा।

दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने 1000 बेटियों को बांटी साइकिल, कहा – पढ़ाई में नहीं आएगी कोई बाधा
Delhi News: गुरुवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) पीतमपुरा स्थित सर्वोदय विद्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने नवरात्रि के अवसर पर कन्या पूजन किया।
इस दौरान उन्होंने छात्राओं से बातचीत करके उनको चुनरी ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। यह कार्यक्रम न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि बेटियों के सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम भी साबित हुआ।
Read More:- ‘क्या राधा ने पूछा था कान्हा हिंदू हैं या मुस्लिम?’ – मोनालिसा भोसले के इस बयान पर क्यों भड़के लोग?
करीब 1000 छात्राओं को मिली साइकिल
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 9 अलग-अलग स्कूलों की लगभग 1000 छात्राओं को साइकिल वितरित की। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को स्कूल आने-जाने में होने वाली परेशानियों को कम करना है। मुख्यमंत्री ने कहा, कि अब दूरी बेटियों की पढ़ाई में रुकावट नहीं बनेगी और वे आसानी से स्कूल पहुंच सकेंगी।
छात्राओं से किया संवाद, जानी समस्याएं
साइकिल वितरण के बाद मुख्यमंत्री ने छात्राओं से सीधे संवाद किया। उन्होंने छात्राओं से उनकी पढ़ाई, रोज़मर्रा की दिक्कतों और भविष्य की योजनाओं के बारे में सवाल किए।
छात्राओं ने भी खुलकर अपनी बात रखी और बताया कि साइकिल मिलने के बाद अब उन्हें स्कूल आने-जाने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। इसके अलावा वे ट्यूशन जाने और घर के छोटे-मोटे कामों में भी इसका उपयोग कर सकेंगी।
CM का भावुक संदेश – ‘हर बेटी में है आदिशक्ति’
इससे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने कहा कि दुर्गा अष्टमी हमें यह एहसास कराती है कि हर बेटी में आदिशक्ति का स्वरूप मौजूद है। बेटियां ही घर की रोशनी, संस्कारों की धारा और भविष्य की सबसे सुंदर उम्मीद हैं।
उन्होंने अपने संदेश में शालीमार बाग के सर्वोदय विद्यालय में कन्या पूजन का जिक्र करते हुए बेटियों को नमन किया और उनकी मुस्कान को ईश्वर का आशीर्वाद बताया।




