तेजस्वी प्रकाश ने ‘Psycho Saiyaan’ के प्रमोशन से किया ‘इनकार’? Surbhi Chandna का छलका दर्द, बोलीं – “ये बेहद दुखद है”
Did Tejasswi Prakash refuse to promote 'Psycho Saiyaan'? Surbhi Chandna expressed her grief, saying, "This is very sad."

टीवी इंडस्ट्री (TV Industry) में इन दिनों चर्चित अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) की एक खबर तेजी से वायरल हो रही है। अभिनेत्री तेजस्वी के शो प्रमोशन से अचानक ‘इनकार’ करने की चर्चा ने फैंस को चौंका दिया है। वहीं उनकी को-स्टार सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) का रिएक्शन भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने इस पूरे मामले को “दुखद” बताया है। बता दें कि दोनों एक वेब शो में एक साथ नजर आ रहे है। लेकिन अब तेजस्वी सुरभि के साथ शो को प्रमोट नहीं करना चाहती है।
तेजस्वी के बर्ताव पर क्या बोलीं सुरभि?
सुरभि चंदना अपने को-स्टार अनुद सिंह ढाका के साथ मीडिया को इंटरव्यू देने पहुंचने के दौरान कई घंटों तक तेजस्वी का इंतजार करती रही। लेकिन तेजस्वी के आने के बाद उन्होंने सुरभि के साथ जॉइंट इंटरव्यू देने से मना कर दिया। बताया जा रहा है, कि सुरभि इस घटना से इतनी ज्यादा दुखी हुईं कि वो इवेंट से रोते-रोते चली गईं। हर कोई इससे इतना हैरान हुआ कि सोशल मीडिया पर तेजस्वी के बर्ताव पर सवाल उठने लगे।
सुरभि चंदना का बयान – “ये दुखद है”
घटना के बाद सुरभि ने अपना पहला रिएक्शन दिया है। उन्होंने इंडिया फोरम्स से बातचीत के दौरान कहा, ‘ये बेहद दुख की बात थी, लेकिन इसके बारे में कुछ भी कहने की जरूरत नहीं है। आपका पूछने के लिए शुक्रिया’। एक्ट्रेस सुरभि ने ये भी साफ किया कि घटना से उन्हें थोड़ा बुरा जरूर लगा और वो निराश भी हुईं। लेकिन तेजस्वी के इस बर्ताव से उनपर व्यक्तिगत रूप से कोई असर नहीं पड़ा। हालांकि तेजस्वी ने अभी तक इस मामले पर कोई सफाई नहीं दी है और न ही कोई ऑफिशियल नोट जारी किया है।
Read More:- Instagram-Friendly Holi: Gen-Z की Dry Holi क्यों बन रही है नया फेस्टिवल ट्रेंड?
क्या है तेजस्वी-सुरभि की सीरीज?
तेजस्वी प्रकाश और सुरभि चंदना अपनी वेब सीरीज ‘साइको सैय्यां’ (Psycho Saiyaan) आने वाली है। ये वेब सीरीज एमएक्स प्लेयर (MX Player) पर 25 फरवरी से स्ट्रीम हुई है। जो एक गैंगस्टर-ड्रामा लव स्टोरी है। सीरीज में रवि किशन, अश्विनी केलसेकर जैसे स्टार एक्टर भी मौजूद हैं। बता दें कि सीरीज में तेजस्वी प्रकाश मेन लीड में नजर आ रही हैं। साथ ही सुरभि भी एक अहम रोल में हैं।
बता दें कि तेजस्वी प्रकाश पिछले कुछ वक्त से टीवी के टॉप शोज में काम कर रही हैं। उन्हें ‘नागिन 6’ (Naagin 6), ‘लाफ्टर शेफ’ (Laughter Chef), ‘सेलिब्रिटी मास्टर शेफ’ (Celebrity Master Chef), ‘खतरों के खिलाड़ी’ (khatron ke khiladi), ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) जैसे हिट शोज में देखा गया है। वहीं सुरभि चंदना भी ‘नागिन 5’ (Naagin 5) और ‘इश्कबाज’ (Ishqbaaaz) जैसे पॉपुलर टीवी सीरियल्स का हिस्सा रह चुकी हैं।
सोशल मीडिया पर बंटे फैंस
तेजस्वी प्रकाश के फैंस उनका समर्थन करते हुए कह रहे हैं कि बिना सच्चाई जाने किसी नतीजे पर पहुंचना गलत है। वहीं कुछ लोग शो की टीम स्पिरिट पर सवाल उठा रहे हैं।
ट्विटर (X) और इंस्टाग्राम पर #TejasswiPrakash और #SurbhiChandna ट्रेंड करने लगे हैं। फैंस दोनों को साथ देखने की उम्मीद जता रहे हैं।
इंडस्ट्री में पहले भी हो चुके हैं ऐसे विवाद
टीवी इंडस्ट्री में यह पहला मौका नहीं है जब किसी स्टार के प्रमोशन में शामिल न होने से विवाद खड़ा हुआ हो। अक्सर डेट क्लैश, कॉन्ट्रैक्ट इश्यू या पर्सनल कारणों की वजह से कलाकार कुछ इवेंट्स मिस कर देते हैं, जिसे बाद में बड़ा मुद्दा बना दिया जाता है।
क्या पड़ेगा शो की टीआरपी पर असर?
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इस विवाद का असर शो की टीआरपी पर पड़ेगा? एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर मामला जल्द साफ नहीं हुआ तो निगेटिव पब्लिसिटी शो को प्रभावित कर सकती है।
हालांकि, दोनों अभिनेत्रियां अपने-अपने फैन बेस के कारण बेहद लोकप्रिय हैं। ऐसे में दर्शकों की दिलचस्पी और भी बढ़ सकती है।


