मनोरंजन

एल्विश यादव के शो 'Engaged Season 2' पर बवाल, कंटेंट को लेकर भड़के दर्शक

Elvish Yadav's show 'Engaged Season 2' sparks uproar, with viewers furious over the content.

बिग बॉस ओटीटी स्टार एल्विश यादव आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। इस समय यूट्यूबर एल्विश यादव रियलिटी शो ‘Engaged Season 2’ में काम कर रहे हैं। इस शो को बिग बॉस फेम जिया शंकर और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव होस्ट कर रहे हैं, लेकिन शो के कंटेंट को देखकर फैंस अपनी नाराज़गी जाहिर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर दर्शक इसे ‘अश्लील’ और ‘घटिया’ बता रहे हैं।

क्या है विवाद की असली वजह?

Engaged Season 2 जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है। अब तक शो के सात एपिसोड रिलीज हो चुके हैं। शो में काफी ओवरबोल्ड सीन दिखाए जा रहे हैं, जिन्हें देखकर लोग इसे ‘अश्लील’ और ‘घटिया’ बता रहे हैं।

एक एपिसोड में दीपांकना दास को बिस्वजीत घोष को लैप डांस देने का टास्क दिया गया। एपिसोड के बाद यह वीडियो वायरल हो गया, जिसे देखकर लोगों ने इसे ‘सॉफ्ट पोर्न’ जैसा करार दे दिया।

Read More:- Vijay-Rashmika Wedding: लाइटों से सजा विजय का घर, शादी की तैयारियां हुई तेज

वहीं एक अन्य एपिसोड में मेल कंटेस्टेंट को अपने मुंह में बर्फ रखकर उसे महिला कंटेस्टेंट के शरीर पर फिराने का टास्क दिया गया। एक और टास्क में महिला कंटेस्टेंट्स को ‘फेक’ लगने वाले कंटेस्टेंट पर मिट्टी फेंकनी थी और फिर मेल कंटेस्टेंट्स को उनके शरीर से वह मिट्टी साफ करनी थी।

https://x.com/Hinakhanfc24/status/2024301047389573410?s=20

इन सभी सीन को देखकर यूजर्स का गुस्सा भड़क गया। एक यूजर ने लिखा, ‘ये कैसा ठरकी शो चल रहा है? क्या इनके घरवालों को शर्म नहीं आती?’

https://x.com/ASKvideos2/status/2024042819372081384?s=20

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘जीबी रोड जाने की जरूरत नहीं, आजकल हमारे पास डिजिटल कोठे (OTT) उपलब्ध हैं।’

Related Articles

Back to top button