तेजस्वी प्रकाश के बोल्ड अवतार पर फैंस ने लगाई क्लास, बोले- 'इतने बड़े एक्टर के साथ ये क्या कर दिया?'
तेजस्वी प्रकाश ने वेब सीरीज ‘साइको सैयां’ से ओटीटी पर डेब्यू किया है, जिसमें उनका नया और अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। Tejasswi Prakash has made her OTT debut with the web series 'Psycho Saiyaan', in which her new and different style is visible.

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और ‘नागिन’ फेम तेजस्वी प्रकाश इन दिनों अपने ओटीटी डेब्यू को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस की हाल ही में नई वेब सीरीज ‘साइको सैयां’ रिलीज हुई है, जिसमें उनका लुक देखकर फैंस हैरान हैं। इस सीरीज में एक्ट्रेस 24 साल बड़े रवि किशन के साथ बोल्ड और रोमांटिक सीन्स देती नजर आई हैं।
24 साल बड़े एक्टर के साथ रोमांस
इस सीरीज में तेजस्वी प्रकाश और भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन के बीच की केमिस्ट्री दिखाई गई है। सीरीज में तेजस्वी अपने से 24 साल बड़े रवि किशन के साथ रोमांटिक सीन्स करती नजर आई हैं। अब तक पर्दे पर ‘आदर्श बहू’ और ‘बेटी’ का किरदार निभाने वाली तेजस्वी का यह बेबाक अंदाज उनके चाहने वालों के लिए बिल्कुल नया और चौंकाने वाला है।
https://www.instagram.com/reel/DVLImk3DxK6/?utm_source=ig_web_copy_link
सोशल मीडिया पर भड़के फैंस
जैसे ही सोशल मीडिया पर सीरीज के क्लिप्स वायरल हुए, कई फैंस तेजस्वी के इस रोल को देखकर नाराज नजर आए। एक यूजर ने लिखा, “तेजू, ये क्या है? करण कुंद्रा यह सब कैसे देख रहे होंगे?” वहीं दूसरे ने लिखा, “इतनी अच्छी एक्टिंग के बाद ऐसे बोल्ड सीन करने की क्या जरूरत थी?” कुछ यूजर्स ने रवि किशन को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बतौर सांसद उन्हें ऐसे सीन शोभा नहीं देते।
Read More:- Sashakt Nari Samriddh Delhi: CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च की 4 मेगा स्कीमें, महिला सशक्तिकरण को मिला नया आयाम
कहां देख सकते हैं ‘साइको सैयां’?
अगर आप भी तेजस्वी प्रकाश का यह नया लुक देखना चाहते हैं, तो ‘साइको सैयां’ वेब सीरीज 25 फरवरी 2026 को रिलीज हो चुकी है। खास बात यह है कि इसे Amazon MX Player पर फ्री में देखा जा सकता है। इस शो में तेजस्वी और रवि किशन के अलावा मशहूर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति भी मुख्य भूमिका में हैं।




