अध्यात्मदेशन्यूज़

Ganga Snan 2024: गंगा स्नान 15 या 16 नवंबर? जानें तिथि और मुहूर्त

गंगा स्नान हर साल कार्तिक महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन किया जाता है। हिन्दू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा को बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा करने का विधान है। ऐसी मान्यता है की इस दिन पूजा-पाठ और दान-पुण्य करना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि इससे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। वहीं, कार्तिक मास में गंगा स्नान करने का भी विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यता अनुसार, गंगा स्नान करने से साधक को पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। तो चलिए जानते हैं की इस साल गंगा स्नान करने का सही तिथि और मुहूर्त क्या है।

गंगा स्नान की तिथि

कार्तिक पूर्णिमा तिथि 15 नवंबर 2024 को प्रात: काल 06 बजकर 19 मिनट से शुरू हो रही है, जिसका समापन अगले दिन 16 नवंबर 2024 को सुबह 02 बजकर 58 मिनट पर होगा। उदयातिथि पड़ने के कारण गंगा स्नान 15 नवंबर 2024 को किया जाएगा।

कार्तिक पूर्णिमा स्नान-दान शुभ मुहूर्त

वैदिक कैलेंडर के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान और दान का शुभ समय सुबह 4 बजकर 58 मिनट से सुबह 5 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। वहीं, सत्यनारायण पूजा का समय सुबह 6 बजकर 44 मिनट से 10 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। साथ ही, द्रोदय का समय शाम 4 बजकर 51 मिनट पर होगा।

 

Related Articles

Back to top button