मनोरंजन

HAPPY BIRTHDAY DAY SHEHNAAZ GILL: आज 29वां जन्मदिन मना रही है शहनाज़

शहनाज़ गिल (Shehnaaz Gill) आज यानी 27 जनवरी को अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। शहनाज़ को पंजाब की कैटरीना कैफ भी कहा जाता है। शहनाज़ ने ‘बिग बॉस 13’ से ही लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली थी। उनकी हाजिर जवाबी और खूबसूरती का हर कोई फैन है। अब तो जल्द ही शहनाज़ गिल फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में भी कदम रखने जा रही हैं।

27 जनवरी 1994 को पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में जन्मीं शहनाज़ गिल ने आज पूरे भारत को अपना दीवाना बना रखा है।शहनाज गिल ने अपने करियर की शुरुआत पंजाब में म्यूजिक एल्बम से की थी। शहनाज़ का चुलबुला अंदाज फैंस को पसंद आता है जिसके कारण वह सभी की फेवरेट हैं। बचपन से ही एक्टिंग का शौक रखने वाली शहनाज़ गिल ने घर से भागकर मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। शहनाज़ को पहचान टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ में आकर मिली थी। इस सीजन में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज़ की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में शहनाज़ गिल बॉलीवुड में सलमान खान के साथ एंट्री करने वाली हैं।

Related Articles

Back to top button