एजुकेशन

HIGH BLOOD PRESSURE : ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ा सकती है ये 4 चीजें, जाने कौन-सी हैं वो चीजें

आजकल हर किसी के घर में डाइनिंग टेबल पर कई तरह की खाने-पीने की चीजें रखी होती है। इनमें से कुछ स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है तो कुछ नुकसानदायक। सही जानकारी न होने के कारण लोग रोजाना ऐसी चीजों का ज्यादा मात्रा में सेवन करते रहते हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचाता है। जिससे हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोग की समस्या हो सकती है। ऐसे में इन चीजों को अपनी डाइनिंग टेबल से तुरंत दूर कर दें। जाने कौन सी है वो चीजें –

बिस्किट और नमकीन
खाने की टेबल पर अगर नमकीन और बिस्किट रखी होती है। यह ज्यादा खाना सेहत के लिए फायदेमंद नहीं है। ये दोनों चीजें ही प्रोसेस्ड फैट, शुगर और नमक से भरपूर होते हैं। जो कि तेजी से आपका ब्लड प्रेशर बढ़ा सकती हैं। इसलिए इन चीजों को खाने की टेबल पर नहीं रखना चाहिए।

नमक
खाने की टेबल पर नमक रखने से आप खाने में अलग से बार-बार नमक डालेंगे, जो की शरीर में सोडियम बढ़ाने के साथ-साथ हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को भी बढ़ा सकता है।

जैम
जैम मीठा होने के कारण सभी को खूब पसंद आता है। लेकिन इसका रोजाना सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। आपको बता दें ज्यादा मात्रा में जैम खाने से मोटापे और डायबिटीज के साथ-साथ हृदय संबंधी रोग होने का खतरा बढ़ जाता है।

अचार
अचार खाने के स्वाद को बढ़ा देता है, कुछ लोगों तो बिना अचार के खाना ही नहीं खाते है। क्या आप जानते है कि आपकी ये आदत स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है। अचार में हाई सोडियम पाया जाता है और ये ब्लड वेसेल्स को नुकसान पहुंचा सकता है। जिससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।

Related Articles

Back to top button