हिमांशी खुराना को गैंगस्टर से मिली 10 करोड़ की फिरौती की धमकी
हिमांशी खुराना को ईमेल के लिए जरिए जान से मारने की धमकी मिली है, साथ ही एक गैंगस्टर ने 10 करोड़ रुपये की फिरौती की भी मांग की है।

बिग बॉस 13 की फेमस एक्ट्रेस हिमांशी खुराना इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है, साथ ही एक गैंगस्टर ने 10 करोड़ रुपये की फिरौती की भी मांग की है। इस धमकी के बाद एक्ट्रेस ने मोहाली पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है।
पुलिस का कहना है कि हिमांशी को धमकी ईमेल आईडी और वॉयस मैसेज के जरिए मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह धमकी विदेश में रहने वाले एक गैंगस्टर ने भेजी है। पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 308(4) (जबरन वसूली) और 351(3) (आपराधिक धमकी) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अब इस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है और धमकी भेजने वाले व्यक्तियों की पहचान करने में जुटी है।
यह पहली बार नहीं है जब मशहूर हस्तियों को इस तरह की धमकियां मिली हैं। इससे पहले, रोहित शेट्टी के घर पर गोलियां चली थीं, और उनके बहनोई आयुष शर्मा को भी धमकी दी गई थी। इसके अलावा, रणवीर सिंह का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है, जिनसे हैरी बॉक्स ने धमकी दी थी और 1 करोड़ रुपये की मांग की थी, साथ ही यह भी कहा था कि हम तुम्हारा ऐसा इलाज करेंगे कि तुम्हारी 7 पीढ़ियां याद रखेंगी।
कौन हैं हिमांशी खुराना?
हिमांशी खुराना ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी। उनका पहला फिल्म ‘सड्डा हक’ था, और इसके अलावा उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है। वह बिग बॉस 13 में भी नजर आईं थीं, जहां उन्हें एक नई पहचान मिली।



