Holi Skin Care: होली के जिद्दी रंग छुड़ाने के 5 आसान घरेलू उपाय
होली पर इन आसान घरेलू उपायों से बिना केमिकल के रंग हटाएं और अपनी त्वचा का नैचुरल निखार वापस पाएं। Remove Holi colours without chemicals with these easy home remedies and get back the natural glow of your skin.

होली का त्योहार खुशियां और रंग लेकर आता है, लेकिन असली चुनौती तब शुरू होती है जब चेहरे और शरीर से पक्के रंग छुड़ाने की बारी आती है। अक्सर लोग रंग निकालने के चक्कर में साबुन या स्क्रब से त्वचा को जोर-जोर से रगड़ते हैं, जिससे स्किन पर जलन, रैशेज और रूखापन बढ़ जाता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रगड़ने के बजाय प्राकृतिक तरीकों से रंग हटाना ज्यादा सुरक्षित है।
होली खेलने से पहले और बाद में क्या करें?
पहले करें तैयारी:
रंग खेलने से पहले चेहरे, गर्दन, हाथ-पैर पर नारियल या बादाम का तेल अच्छी तरह लगाएं। इससे रंग स्किन के अंदर तक नहीं जा पाता। इसके साथ ही सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें।
बाद में न करें ये गलती:
रंग छुड़ाने के लिए बहुत गर्म पानी या हार्ड केमिकल वाले साबुन का इस्तेमाल न करें। इससे रंग और ज्यादा चिपक सकता है और स्किन खराब होने का खतरा बढ़ सकता है।
Read More:- Holi Special Drinks: होली पार्टी में सर्व करें ये 5 ठंडी-ठंडी मॉकटेल, गेस्ट पूछेंगे रेसिपी!
कैसे हटाएं जिद्दी रंग
अगर आप बिना किसी नुकसान के चेहरे का निखार वापस पाना चाहते हैं, तो ये घरेलू नुस्खे अपनाएं:
1. नारियल तेल और बेसन का उबटन
2 चम्मच बेसन में 1 चम्मच नारियल तेल और थोड़ा दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे और शरीर पर लगाकर 5–10 मिनट बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए धो लें। इससे रंग जल्दी निकल सकता है।
2. मुल्तानी मिट्टी का पैक
2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे 15–20 मिनट लगाकर सूखने दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें। इससे टैनिंग कम होती है।
3. दही और नींबू
3 चम्मच दही में 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाकर 10 मिनट बाद धो लें। इससे रंग और टैनिंग धीरे-धीरे निकलने लगती है।
4. सरसों का तेल और गेहूं का आटा
2 चम्मच सरसों का तेल और 1 चम्मच गेहूं का आटा मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे हल्के हाथों से त्वचा पर मलें और पानी से धो लें।




