Holika 2026 : एक चुटकी राख बदल देगी किस्मत! जानें ग्रहण के साये में कैसे करें ये अचूक उपाय
साल 2026 में चंद्र ग्रहण के चलते 2 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा, जिसकी राख ज्योतिषीय और वास्तु दोष दूर करने में बेहद असरदार मानी जाती है। Due to the lunar eclipse in the year 2026, Holika Dahan will be performed on March 2, the ashes of which are considered very effective in removing astrological and Vastu defects.

हिंदू धर्म में होली का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। होली से एक दिन पहले फाल्गुन पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
इस साल फाल्गुन पूर्णिमा 3 मार्च 2026 को है, लेकिन होलिका दहन 2 मार्च को किया जाएगा। इसकी वजह 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है, जो भारत में भी दिखाई देगा। इसी कारण होलिका दहन एक दिन पहले मनाया जाएगा।
होलिका दहन की राख का महत्व
ज्योतिष शास्त्र और वास्तु के अनुसार, होलिका की राख के कुछ सरल उपाय आपके जीवन से आर्थिक तंगी, बीमारियाँ और वास्तु दोष दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में-
1. घर की नकारात्मकता दूर करने के लिए
होलिका दहन के अगले दिन सुबह जल्दी उठकर घर की सफाई करें और कूड़ा होलिका दहन वाली जगह पर डाल दें। वहां से पवित्र राख घर लाएं और उसे चारों कोनों में छिड़कें। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और वास्तु दोष से मुक्ति मिलती है।
Read More:- KTM RC 160 नए कलर्स में लॉन्च: नए रंग, लुक और नए फीचर्स से दमदार राइड, जानें क्या है खास
2. धन लाभ के लिए
यदि आर्थिक समस्या चल रही हो तो होलिका की राख को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें। कुछ लोग इसमें सात छेद वाला सिक्का भी रखते हैं। ऐसा करने से धन संबंधित परेशानियां कम होने की मान्यता है।
3. बाधाएं दूर करने के लिए
राख में थोड़ा नमक और राई मिलाकर घर के किसी सुरक्षित स्थान पर रख दें। कहा जाता है कि इससे घर की समस्याएं और तनाव कम होते हैं।
4. स्वास्थ्य के लिए
होलिका की राख को माथे पर तिलक के रूप में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। यह राख शुद्ध गोबर के उपलों से बनी होती है। रोजाना इसका तिलक करने से मानसिक शांति मिलती है, आत्मविश्वास बढ़ता है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में सुधार होता है।
5. व्यापार में तरक्की के लिए
व्यापार करने वाले लोग राख को कपड़े में बांधकर दुकान या ऑफिस के मुख्य द्वार पर लटका देते हैं। इसे बुरी नजर से बचाव का उपाय माना जाता है।




