
सोशल मीडिया पर आए दिन नई-नई वीडियो वायरल होती रहती हैं। इसी बीच एक और वीडियो चर्चा में है, जिसमें भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष में बाल धोने का अनोखा तरीका दिखाया है। उन्होंने यह भी बताया कि बिना गुरुत्वाकर्षण के माहौल में बालों और शरीर की सफाई कैसे की जाती है-वो भी कम पानी में और खास तरीके से।
शुभांशु शुक्ला ने एक दिलचस्प डेमो के जरिए समझाया कि अंतरिक्ष में बाल धोना सामान्य प्रक्रिया नहीं है। धरती पर पानी आसानी से नीचे बह जाता है, लेकिन अंतरिक्ष में शून्य गुरुत्वाकर्षण के कारण पानी हवा में तैरने लगता है। ऐसे में बाल धोने के लिए खास तकनीक और सावधानी की जरूरत होती है।
Watch Video – https://www.instagram.com/reel/DWjEtPnE8Bk/?igsh=MWEzbDZmOGt3cDdzNA==
उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष में बहुत कम पानी का इस्तेमाल किया जाता है और एक खास तरह का ‘नो-रिंस शैम्पू’ उपयोग में लिया जाता है, जिसे बिना पानी से धोए ही साफ किया जा सकता है।
Read More:-चंडीगढ़ में बड़ा धमाका: सेक्टर 37 स्थित बीजेपी दफ्तर के बाहर ब्लास्ट, इलाके में मचा हड़कंप
पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा- अंतरिक्ष में बालों की देखभाल करना एक अलग अनुभव है, जहाँ ‘शॉवर’ लेना लगभग नामुमकिन होता है। ऐसे में अंतरिक्ष यात्री बिना पानी वाले शैम्पू का इस्तेमाल करते हैं, जिसे धीरे-धीरे सिर पर लगाया जाता है।
उन्होंने आगे बताया कि माइक्रोग्रैविटी में पानी नीचे नहीं गिरता, बल्कि सतह के तनाव की वजह से सिर पर ही चिपका रहता है। बाल ‘धोने’ के बाद उसी शैम्पू को साफ किया जाता है। यह प्रक्रिया थोड़ी अजीब लग सकती है, लेकिन यही तरीका है। इसके बाद कंघी कर ली जाए, तो आप अपने दिन की शुरुआत के लिए तैयार हो जाते हैं।
वीडियो देखने के बाद यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे नहीं लगता वहाँ बाल धोने की जरूरत पड़ती होगी।’ वहीं दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘इंटरनेट वहाँ कैसे आया और वीडियो कैसे अपलोड हुई?’




