देशन्यूज़

Madhya Pradesh : कोचिंग टीचर 2 सगी बहनों को एक्स्ट्रा क्लास के बहाने बुलाकर करता था अश्लील हरकतें

देशभर में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले बढ़ते ही जा रहे है। इसी तरह की खबर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सामने आई है। यहाँ कोचिंग टीचर द्वारा 14 और 20 साल की 2 सगी बहनो के साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

ये मामला भोपाल के छोला थाना क्षेत्र से सामने आया है। पुलिस के मुताबिक 14 और 20 साल की 2 सगी बहनों ने कोचिंग टीचर वीरेंद्र त्रिपाठी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़ित बहनों ने बताया की कोचिंग टीचर एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर दोनों बहनों को बाकि बच्चों से अलग टाइम पर बुलाता था। कोचिंग में उनके साथ बैड टच के साथ-साथ गलत हरकते भी करता था।

दोनों बहनों के साथ की अश्लील हरकत

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पहली बार छोटी बहन जो की 14 साल की है, उसे बैड टच किया था। लड़की उस वक़्त कुछ कह नहीं पायी, जिसके बाद आरोपी बार-बार उसके साथ ये सब हरकत करता रहा। छोटी बहन ने जब इसकी जानकारी बड़ी बहन को दी, तो उसने आरोपी कोचिंग टीचर से इसका विरोध किया। जिसके बाद आरोपी टीचर ने बड़ी बहन के साथ भी अश्लील हरकते की।

शनिवार की शाम को परेशान होकर दोनों बहनों ने अपने परिजनों को ये आपबीती बताई, जिसके बाद परिजन उन्हें छोला थाने लेकर गए। जहां से दोनों बहनों को मेडिकल जांच के लिए हॉस्पिटल भेजा गया और आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। इसकी सूचना पाते ही आरोपी कोचिंग टीचर घर से फरार हो गया।

आरोपी टीचर गिरफ्तार

पुलिस पूरी रात उसकी तलाश करती रही। फिलहाल, आरोपी गिरफ्तार हो चूका है और पुलिस ने आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। अब पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने कोचिंग में आने वाली अन्य लड़कियों के साथ भी कोई गलत हरकत की है या नहीं।

Related Articles

Back to top button