Breaking newsन्यूज़राज्य
Trending

'घायल हूं इसलिए घातक हूं': राघव चड्ढा का पलटवार, वीडियो जारी कर AAP के आरोपों को बताया 'सफेद झूठ'

राज्यसभा में पार्टी के डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद, सांसद राघव चड्ढा ने चुप्पी तोड़ते हुए पार्टी के आरोपों पर कड़ा प्रहार किया है। चड्ढा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है, जिसका थंबनेल उन्होंने मशहूर डायलॉग "घायल हूं इसलिए घातक हूं" के साथ साझा किया है।

आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदरूनी हालात अब खुलकर सामने आने लगे हैं। राज्यसभा में पार्टी के डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद, सांसद राघव चड्ढा ने चुप्पी तोड़ते हुए पार्टी के आरोपों पर कड़ा प्रहार किया है। चड्ढा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है, जिसका थंबनेल उन्होंने मशहूर डायलॉग “घायल हूं इसलिए घातक हूं” के साथ साझा किया है।

साजिश और स्क्रिप्टेड कैंपेन का दावा

राघव चड्ढा ने अपने वीडियो में कहा कि पिछले कुछ दिनों से उनके खिलाफ एक सोचा-समझा और ‘स्क्रिप्टेड कैंपेन’ चलाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी छवि बिगाड़ने के लिए एक जैसी भाषा और एक जैसे झूठे आरोपों का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें संसद में बोलने से रोकने के लिए ये सारी साजिश रची गई है।

Read More:-रूस में जबरन सेना में भर्ती बना मौत का कारण: रामपुर के शावेज़ की गोली लगने से मौत, दिल्ली पहुंचा शव

AAP के 3 बड़े आरोप और राघव के जवाब

राघव चड्ढा ने बिंदुवार तरीके से पार्टी द्वारा लगाए गए तीनों आरोपों का जवाब दिया:

  • विपक्ष के वॉकआउट का साथ न देना: पार्टी का आरोप था कि जब विपक्ष सदन से बाहर जाता है, तो राघव वहीं बैठे रहते हैं। इसके जवाब में राघव ने कहा, ‘यह सफेद झूठ है। मैं चुनौती देता हूं कि कोई एक भी ऐसा दिन दिखा दे जब मैंने विपक्ष का साथ न दिया हो। संसद में हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।’
  • याचिका पर हस्ताक्षर न करना: CEC (मुख्य चुनाव आयुक्त) को हटाने की याचिका पर साइन न करने के आरोप पर उन्होंने कहा कि पार्टी के किसी भी नेता ने उनसे इस पर साइन करने को कहा ही नहीं था। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि AAP के 10 में से 6-7 सांसदों ने खुद इस पर हस्ताक्षर नहीं किए थे, तो सिर्फ उन्हें निशाना क्यों बनाया जा रहा है?
  • संसद में मुद्दे न उठाना: राघव ने कहा कि वह संसद में शोर मचाने या माइक तोड़ने नहीं, बल्कि जनता के काम करने गए हैं। उन्होंने गिनाया कि उन्होंने जीएसटी, इनकम टैक्स, पंजाब का पानी, दिल्ली का प्रदूषण, बेरोजगारी और महंगाई जैसे गंभीर मुद्दे उठाए हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं संसद में असर पैदा करने गया हूं, हंगामा करने नहीं।’

Watch Video- https://www.instagram.com/reel/DWtA9FNCDU2/?igsh=OW11ZHJrMW1rMWxq

‘हर झूठ को बेनकाब करूंगा’

वीडियो के अंत में राघव चड्ढा काफी आक्रामक नजर आए। उन्होंने कहा कि पहले उन्होंने सोचा था कि वह इन बातों का जवाब नहीं देंगे, लेकिन जब झूठ को बार-बार दोहराया जाने लगा, तो सच बोलना जरूरी हो गया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपने खिलाफ रची जा रही हर साजिश और हर झूठ को बेनकाब करेंगे।

Read More:- सावधान! कहीं आपका टूथपेस्ट भी तो नकली नहीं? दिल्ली में नामी ब्रांड के नाम पर बिक रहा था ‘जहर’

Related Articles

Back to top button