चुनावन्यूज़राज्यसोशल

BIHAR : तेजस्वी यादव का NDA और नीतीश कुमार पर वार, कहा आने वाले दिन होंगे निर्णायक

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने कहा कि अब लोग चाहते हैं कि खटारा सरकार से मुक्ति पाएं और एक नया बिहार बनाने का काम करें। इस बार ‘जनता बदलाव चाहती है’ तेजस्वी यादव का सत्ताधारी गठबंधन पर हमला, कहा- जनता अब बदलाव के मूड में है।

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। 21 अगस्त 2025 को मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब इस खटारा सरकार से आज़ादी चाहती है। उन्होंने कहा, लोग अब विकास और प्रगति की बात करते हैं। जनता एक नया बिहार देखना चाहती है – एक ऐसा राज्य जहां युवाओं को रोज़गार मिले और सरकार जवाबदेह हो।

तेजस्वी ने आगे कहा कि ‘वोटर बचाओ यात्रा’ को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है और इसे एक ऐतिहासिक अभियान बताया। उन्होंने दावा किया कि इस यात्रा ने चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी और पक्षपात को उजागर किया है।बीजेपी और चुनाव आयोग की सच्चाई अब सामने आ रही है। लोग सब देख और समझ रहे हैं। आने वाले दिनों में बिहार की जनता इस सरकार को करारा जवाब देगी,

बिहार में पढ़ाई-दवाई की हालत खराब
पत्रकारों से बातचीत के दौरान तेजस्वी ने राज्य की मौजूदा हालत को लेकर गहरी चिंता जताई और कहा कि बिहार में अब पढ़ाई और दवाई की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने कहा, नीतीश कुमार पहली बार मुसलमानों से मिलने जा रहे हैं, लेकिन इससे अब कुछ हासिल नहीं होने वाला। जनता सब जान चुकी है। बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था की बदहाली, बड़े पैमाने पर पलायन, न कोई निवेश, न कोई उद्योग—बिहार ठहर चुका है। न शुगर मिल चालू है, न जूट मिल में कोई काम। लोग बेहाल हैं और सरकार बेखबर।

उन्होंने भरोसा जताया कि इस बार बिहार की जनता बदलाव लाएगी और सत्ता में ऐसे लोगों को लाएगी जो सच में जनता की समस्याओं को समझते हैं और समाधान के लिए काम करते हैं। तेजस्वी यादव ने उक्त बयान पटना में दिया है। बता दें कि एक दिन के ब्रेक के बाद आज फिर से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की बिहार में वोटर अधिकार यात्रा होगी। 17 अगस्त से सासाराम से यात्रा शुरू हुई है।आज लखीसराय से जमुई होते हुए यात्रा मुंगेर पहुंचेगी।

bhaiyajgadmin

"Welcome to Bhaiya Ji Gazab on YouTube! Your go-to channel for electrifying news, bold public opinions, and trending stories served with a desi punch! From street-side polls to heated debates, we capture the heartbeat of the nation with unmatched swag. Subscribe now, join the Gazab gang, and let your voice roar! #BhaiyaJiGazab #NewsWithAttitude"

Related Articles

Back to top button