न्यूज़
Trending

70 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 3 साल का मासूम, राजस्थान से भेड़ चराने आए परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

उज्जैन के झालरिया गांव में 3 साल का मासूम 70 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बड़नगर तहसील के झालरिया गांव में गुरुवार रात करीब 8 बजे, राजस्थान के पाली जिले से आया एक 3 साल का मासूम बच्चा, भागीरथ, खुले पड़े बोरवेल में गिर गया। बच्चा लगभग 60 से 70 फीट की गहराई में फंसा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।

खेलते-खेलते मौत के मुहाने तक पहुँचा मासूम

पीड़ित परिवार राजस्थान के पाली जिले का रहने वाला है, जो भेड़ें चराने के लिए तीन दिन पहले ही उज्जैन के झालरिया क्षेत्र में आया था। बताया जा रहा है कि मासूम भागीरथ के पिता, प्रवीण देवासी, अपने डेरे के साथ खेत में रुके हुए थे। मासूम की माँ ने अपनी आँखों के सामने कलेजे के टुकड़े को बोरवेल में समाते देखा। परिजनों के अनुसार, बोरवेल पर एक पत्थर रखा था जिसे एक भेड़ ने हटा दिया था। भागीरथ ने उसे बाल्टी समझकर उसमें पैर डाला और सीधे अंदर जा गिरा। माँ जब तक उसे बचाने दौड़ती, बच्चा आंखों से ओझल हो चुका था।

Read More:-‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा भोंसले निकली नाबालिग, पति फरमान खान पर POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसडीएम, एसडीओपी और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें मौके पर पहुँच गईं। उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है। बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बोरवेल के अंदर कैमरा डाला गया है, जिससे उसकी हलचल पर लगातार नजर रखी जा रही है। बच्चे तक ऑक्सीजन पहुँचाने और उससे संपर्क साधने की कोशिशें की जा रही हैं। देर रात तक बोरवेल के समानांतर खुदाई के लिए पोकलेन और जेसीबी मशीनें बुलाई गईं ताकि सुरंग बनाकर बच्चे तक पहुँचा जा सके।

Read More:- Nitish Kumar बने राज्यसभा सदस्य, क्या बदलेंगे समीकरण?

Related Articles

Back to top button