Iran Israel War: क्या थी Blue Sparrow Missile की ताकत जिसने बदल दी जंग की दिशा?
Iran-Israel War 2026 के चौथे दिन खामेनेई की मौत के बाद Middle East में तनाव चरम पर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Rafael Advanced Defense Systems द्वारा विकसित Blue Sparrow Missile का इस्तेमाल हुआ। जानिए इसकी 2000KM रेंज, हाइपरसोनिक क्षमता और सटीक वार की पूरी कहानी। Following Khamenei's death on the fourth day of the Iran-Israel War of 2026, tensions in the Middle East are running high. Reports indicate that the Blue Sparrow missile, developed by Rafael Advanced Defense Systems, was used. Learn the full story behind its 2000km range, hypersonic capability, and precision strike.

Blue Sparrow Missile और Tehran Strike का विश्लेषण
मध्य पूर्व (Middle East) में जारी संघर्ष के बीच 28 फरवरी 2026 को हुए बड़े हमले ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान का सुप्रीम लीडर अली खामेनेई (Ali Khamenei) की मौत एक हाई-प्रिसिजन एयर स्ट्राइक में हुई। इस ऑपरेशन में इजरायल द्वारा ब्लू स्पैरो मिसाइल (Blue Sparrow Missile) या उसके मॉडिफाइड वर्जन के इस्तेमाल की चर्चा है।
क्या है Blue Sparrow Missile?
ब्लू स्पैरो (Blue Sparrow) एक एयर-लॉन्च्ड बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम है, जिसे इजरायल की रक्षा कंपनी राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम्स (Rafael Advanced Defense Systems) ने विकसित किया।
मुख्य विशेषताएं:
- लगभग 2000 किलोमीटर तक की रेंज
- हाई बैलिस्टिक ट्रैजेक्टरी
- एडवांस्ड गाइडेंस सिस्टम
- हाइपरसोनिक क्लास के करीब स्पीड
- एयरक्राफ्ट से लॉन्च क्षमता
शुरुआत में इसे मिसाइल डिफेंस सिस्टम टेस्टिंग के लिए डिजाइन किया गया था, लेकिन बाद में इसे ऑफेंसिव रोल के लिए अपग्रेड किया गया।
Read More:-सुपरस्टार यश की ‘टॉक्सिक’ फिल्म की बदली रिलीज़ डेट, जानें कब होगी अब रिलीज़
हमले में इसकी भूमिका क्या रही?
रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायली फाइटर जेट, विशेषकर इज़राइली वायु सेना (Israeli Air Force) के F-15 विमानों से यह मिसाइल लॉन्च की गई। दावें के अनुसार, इस हमले में इस्तेमाल मिसाइल को 1000 किलोमीटर से अधिक दूरी से लॉन्च किया गया था, जिसने दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देते हुए सीधे कंपाउंड पर सटीक निशाना साधा। रिपोर्ट्स के अनुसार, इराक क्षेत्र में मलबे के कुछ टुकड़े भी मिले हैं, जिससे हमले की पुष्टि होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि इन जानकारियों की आधिकारिक और स्वतंत्र पुष्टि अभी भी अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों द्वारा की जानी बाकी है।
क्यों खास है यह मिसाइल?
Blue Sparrow की स्टैंड-ऑफ अटैक क्षमता और हाई प्रिसिजन इसे खास बनाती हैं। इजरायल ने कथित तौर पर अन्य मिसाइल सिस्टम्स के साथ समन्वय कर पहले ईरान के रडार और एयर डिफेंस को कमजोर किया, जिससे मुख्य टारगेट पर सीधा वार संभव हुआ।
रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, ऐसी मिसाइलें आधुनिक युद्ध में “गेम चेंजर” साबित हो सकती हैं क्योंकि ये लंबी दूरी से सटीक हमला करती हैं, कम समय में लक्ष्य तक पहुंचती हैं, पारंपरिक एयर डिफेंस के लिए चुनौती बनती हैं।
क्षेत्रीय असर और आगे की स्थिति
खामेनेई की मौत के बाद ईरान में राजनीतिक अस्थिरता और क्षेत्रीय तनाव बढ़ गया है। Middle East में कई देशों ने हाई अलर्ट जारी किया है।
विश्लेषकों का मानना है कि क्षेत्रीय संघर्ष लंबा खिंच सकता है, वैश्विक तेल बाजार प्रभावित हो सकता है। इसके साथ ही अमेरिका और सहयोगी देशों की भूमिका बढ़ सकती है।




