
Kangana Ranaut Slams Jaya Bachchan:एक्ट्रेस और नेता जया बच्चन का एक वीडियो सामने आया जिसमें वो सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे फैन को धक्का देती नजर आई थीं। अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं जिसपर एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कहा है कि लोग जया को इसीलिए बर्दाश्त करते हैं क्योंकि वो अमिताभ बच्चन की बीवी हैं साथ ही वो जय बच्चन के इस रवैये पर भड़कती दिखाई दी हैं।कंगना ने दिग्गज एक्ट्रेस को ‘बिगड़ी हुई महिला’ करार दिया है और कहा है कि लोग उनके नखरे झेलते हैं क्योंकि वो अमिताभ बच्चन की बीवी हैं।
कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जया बच्चन की शख्स को धक्का देते हुए फोटो शेयर की है।”बेहद बिगड़ैल और प्रिविलेज्ड महिला हैं। लोग इनके नखरे और बेतुकेपन को सिर्फ इसलिए झेलते हैं क्योंकि ये अमिताभ बच्चन जी की पत्नी हैं।” कंगना ने समाजवादी पार्टी की टोपी पर भी तंज कसते हुए कहा कि यह “मुर्गे की कंघी जैसी दिखती है।”कितनी बेइज्जती और शर्मनाक बात है।
सेल्फी ले रहे शख्स को जया ने दिया था धक्का
बता दें कि समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन का दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो एक फैन उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है तभी जया उसे डांटती हैं और धक्का देकर खुद से दूर कर देती हैं। इसके बाद जया बच्चन ने उस शख्स को गुस्से से देखते हुए कहती हैं- ‘क्या कर रहे हो तुम? ये क्या है?
जया बच्चन के रवैये पर भड़के सोशल मीडिया यूज़र्स
जया बच्चन का फैन को धक्का देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है।
इस पर अब नेटिज़न्स ने भी अपनी नाराज़गी जाहिर की है।एक यूज़र ने कमेंट किया ये फेम और पब्लिसिटी के लायक नहीं हैं। वहीं दूसरे ने लिखा –इनका बर्ताव बर्दाश्त से बाहर है। पब्लिक के बीच कैसे पेश आना चाहिए, इसकी तमीज़ इन्हें सीखनी चाहिए। शर्मनाक हरकत। सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर बहस जारी है—कुछ लोग जया बच्चन के समर्थन में हैं तो ज़्यादातर यूज़र्स उनके बर्ताव को गलत ठहरा रहे हैं।




