अध्यात्मदेशन्यूज़

Karwa Chauth 2024: जानिए पूजा का शुभ महूर्त, चूड़ियां, सिंदूर, बिछिया आदि खरीदनें का सबसे अच्छा दिन

करवा चौथ एक ऐसा त्योहार है जिसका विवाहित महिलाएं पूरे साल बेसब्री से इंतजार करती हैं। यह पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चौथ के दिन मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं पति की लंबी उम्र और स्वास्थ्य की कामना करते हुए निर्जला व्रत करती हैं और सोलह श्रृंगार करके मां गौरी की पूजा करती हैं। इस साल यानी 2024 में करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर [रविवार] के दिन रखा जाएगा। वैसे तो विवाहित महिलाएं करवा चौथ के दिन पूरा श्रृंगार करती हैं जिसमें चूड़ियों से भरे हाथ जरूर शामिल होते हैं। देखा जाए तो विवाहित महिलाओं के लिए चूड़ी पवित्र और महत्वपूर्ण कही जाती है। चूड़ियों के साथ-साथ विवाहित जीवन में पवित्र माने जाने वाले सिंदूर, बिछुवा और मेहंदी को भी काफी मान्यता दी गई है। तो चलिए जानते हैं की करवा चौथ के दिन पूजा का शुभ समय क्या है
और किस दिन चूड़ियां खरीदना शुभ रहेगा।

पूजा का शुभ समय

इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर को रखा जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ समय सायंकाल को 5 बजकर 46 मिनट से आरंभ हो रहा है। ये मुहूर्त 7 बजकर 2 मिनट तक प्रभावी रहेगा और इस समय विवाहित महिलाएं व्रत के दौरान की जाने वाली पूजा कर सकती हैं औऱ कथा सुन सकती हैं। करवा चौथ पर चंद्रमा देखकर अर्घ्य दिया जाता है और फिर व्रत का पारण किया जाता है। इस दिन चांद निकलने का समय 7 बजकर 44 मिनट पर है।

इस दिन खरीदें करवा चौथ के लिए चूड़ियां

कहा जाता है कि चूड़ियां खरीदने के लिए रविवार का दिन श्रेष्ठ है। इसलिए अगर आप सुहाग और सजने संवरने का सामान खरीद रही हैं तो चूड़ियों को खासतौर पर रविवार के दिन ही खरीदें। इस दिन आपको चूड़ियों के साथ साथ बिंदी, सिंदूर, बिछिया, लिपस्टिक, आलता, मंगलसूत्र, नथ, गजरा, मांग टीका, अंगूठी आदि खरीदनी चाहिए। करवा चौथ की पूजा में मिट्टी के करवे का बहुत शुभ स्थान है। करवाचौथ के लिए करवा मंगलवार को छोड़कर किसी भी दिन खरीदा जा सकता है। करवा मंगलवार को नहीं खरीदना चाहिए क्योकि ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, ऐसा माना जाता है कि मंगलवार को नई चीज़ें खरीदने से विवाहित जीवन पर असर पड़ता है।

Related Articles

Back to top button