मनोरंजन

शादी के बन्धन में बंधे राघव और परिणीति, जानें कैसे शुरू हुई इनकी LOVE STORY | PHOTOS

आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा 24 सितंबर शादी के बंधन में बंध चुके हैं। । इन दोनो की ड्रीम वेडिंग उदयपुर के द लीला पैलेस में बहुत धूम-धाम से हुई। इस ग्रांड शादी में पंजाब और दिल्ली समेत चार राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। सानिया मिर्जा,हरभजन सिंह और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा जैसे कई सेलिब्रिटी भी इस पवित्र बंधन के साक्षी बने। सूत्रों के अनुसार, राघव और परिणीति की शादी की सजावट पर्ल थीम पर की गयी थी।

परिणीति फोटोज में मिनिमल मेहंदी में नजर आईं।

साथ ही दूल्हा-दुल्हन क्रीम कलर के आउटफिट पहने थे कुछ मेहसान भी इन्ही रंग के कपड़ो में दिखे।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की प्रेम कहानी –

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा कॉलेज के समय से एक-दूसरे को जानते थे, दोनो की पढाई इंग्लैण्ड में हुई। परिणीति ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से तो वहीं राघव ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अपनी पढाई की है। दोनो को इंग्लैंड में भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर्स अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। इसी अवॉर्ड फंक्शन में दोनों पहली बार मिले और वहीं से दोनो की दोस्ती हो गई। लेकिन दोनो के बीच प्यार की शुरुआत 2022 में एक पंजाबी फिल्म के सेट पर हुई। 6 महीने पहले दोनों को मीडिया ने एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया । तभी से दोनों के अफेयर के चर्चे होने लगे।
कुछ दिन पहले परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये पोस्ट शेयर की। जिसमे लिखा था- जब हम दोनो ने साथ में ब्रेकफास्ट किया तो मैं समझ गई थी कि मेरी मुलाकात उस इंसान से हो चुकी है जिसका मुझे हमेशा से इंतजार था। राघव का सपोर्ट, ह्यूमर और दोस्ती ही मेरे लिए वास्तविक खुशी है। वो मेरा घर है, मतलब वह घर जहां सबसे ज्यादा सुकून मिलता हो। रणवीर अलाहबादिया के पॉडकास्ट में राघव चड्ढा कहते हैं कि परिणीति जैसी पार्टनर देने के लिए मै भगवान का हर-रोज धन्यवाद करता हूं । रिलेशनशिप के शुरुआती दिनों में दोनों मीडिया के सवालों से बचते नजर आते थे।
संसद के बाहर राघव से जब परिणीति के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा कि- परिणीति नहीं राजनीति के सवाल पूछें।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button