
हिंदू धर्म में नवरात्रि का बहुत महत्व है। इस बार नवरात्रि 3 अक्टूबर 2024 से शुरू हो गई है। आज नवरात्रि व्रत का दूसरा दिन है। नवरात्रि के 9 दिनों को बेहद पावन और पवित्र माना जाता है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाएगी। नवरात्रि एक त्योहार की तरह पुरे भारत में समान भक्ति भाव के साथ मनाया जाता है। नवरात्रि में लोग 9 दिन का उपवास करते है और कुछ लोग पहला और आखिरी दिन का उपवास भी करते है। पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करते है। घरों और पंडालों में नियम से माता के 9 स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है।
नवरात्रि के दिनों में इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए-
व्रत में प्याज, लहसुन, मूली और चावल दाल, मक्का, आटा, साबुत गेहूं और सूजी (रवा) का सेवन नहीं करना चाहिए। जो लोग व्रत नहीं रखते उन्हें भी इन परहेज का ध्यान रखना चाहिए जैसे तामसिक भोजन, शराब, मांस, मछली जैसे मांसाहारी खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। इन 9 दिनों के दौरान सात्विक आहार का ही सेवन करना चाहिए।
व्रत में क्या खा सकते है-
व्रत के दौरान काजू, बादाम, मूंगफली और आलू की चिप्स आप दिन में खा सकते है। फलो का सेवन कर सकते है। खाने में सफ़ेद नमक का इस्तेमाल न करे इसकी जगह आप सेंदा नमक का सेवन करे। साबुत दाने की खीर और खिचड़ी बनाकर खाए। कुट्टू और सिंघाड़े के आटे की पूड़ी या रोटी और कुट्टू के आटे का हलवा बनाकर भी खा सकते है। इसके अलावा आप दूध दही से बनी चीजों को अपनी थाली में शामिल कर सकते है।