Breaking newsन्यूज़

Kedarnath Helicopter Crash: गौरीकुंड के जंगलों में हादसा, सात में से छह की मौत की आशंका

उत्तराखंड के केदारनाथ से गुप्तकाशी जा रहा एक हेलिकॉप्टर सुबह गौरीकुंड के जंगलों में क्रैश हो गया। यह हेलिकॉप्टर आर्यन एविएशन कंपनी का था और इसमें कुल सात लोग सवार थे, जिनमें एक पायलट और छह यात्री शामिल थे। शुरुआती रिपोर्टों में छह लोगों की मौत की आशंका जताई गई है, जबकि एक के बारे में फिलहाल पुष्टि नहीं हो पाई है।

हादसा सुबह 5:17 बजे के बाद हुआ, जब यह हेलिकॉप्टर केदारनाथ से उड़ान भरने के बाद खराब मौसम के चलते रास्ता भटक गया। केदारनाथ घाटी में तेज बारिश और घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे विजिबिलिटी काफी कम थी। इसी कारण हेलिकॉप्टर रास्ता भटकते हुए गौरीकुंड के जंगलों में जा गिरा।

हेलिकॉप्टर में सवार यात्री

1. कैप्टन राजवीर (पायलट)
2. विक्रम रावत
3. विनोद
4. तृष्टी सिंह
5. राजकुमा
6. श्रद्धा
7. राशि (10 वर्षीय बच्ची)

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके के लिए रवाना हो गए। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। राज्य के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर डॉ. वी मुरूगेशन ने कहा कि हादसे की सही वजह जानने और स्थिति स्पष्ट होने में समय लगेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा:
रुद्रप्रयाग जिले में हेलीकॉप्टर दुर्घटना की अत्यंत दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और अन्य राहत टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।

राहत कार्य जारी, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

फिलहाल घटनास्थल से लगातार अपडेट आ रहे हैं, लेकिन मृतकों की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। स्थानीय लोग और प्रशासनिक टीमें घने जंगल और कठिन भूगोल में काम कर रही हैं।

यह हादसा न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के लिए एक दर्दनाक खबर है, खासकर तब जब श्रद्धालु बड़ी संख्या में चारधाम यात्रा पर हैं। अधिक जानकारी के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन्स पूरे होने का इंतजार किया जा रहा है।
(यह खबर अपडेट की जा रही है…)

bhaiyajgadmin

"Welcome to Bhaiya Ji Gazab on YouTube! Your go-to channel for electrifying news, bold public opinions, and trending stories served with a desi punch! From street-side polls to heated debates, we capture the heartbeat of the nation with unmatched swag. Subscribe now, join the Gazab gang, and let your voice roar! #BhaiyaJiGazab #NewsWithAttitude"

Related Articles

Back to top button