लंदन की सड़कों पर नन्हे अकाय का हाथ थामे दिखे 'किंग' कोहली,देखें वायरल वीडियो
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने बच्चों अकाय और वामिका के साथ लंदन की सड़कों पर कैजुअल वॉक करते नजर आए। Virat Kohli and Anushka Sharma were seen taking a casual walk on the streets of London with their kids Akay and Vamika.

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा प्राइवेट रखते हैं। कपल अपने बच्चों अकाय और वामिका को मीडिया की नजरों से दूर रखते हैं। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें विराट और अनुष्का अपने बच्चों के साथ लंदन की सड़कों पर सैर करते दिखे।
वीडियो में विराट कोहली अपने बेटे अकाय का हाथ थामे चलते नजर आए। अकाय कभी इधर-उधर भागता है, तो कभी पापा की उंगली पकड़ लेता है। विराट मुस्कुराते हुए लोगों का अभिवादन भी कर रहे थे। वहीं पास में अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वामिका को संभालती दिखाई दीं। अनुष्का ने ग्रीन ट्रेंच कोट, ब्लैक ट्राउजर और लोफर्स पहने थे। वही विराट ग्रे पैंट और ग्रीन शर्ट में दिखे।
Watch Video :- ‘King’ Kohli seen holding little Akay’s hand on the streets of London, watch the viral video
कपल का बच्चो के साथ सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है। लोग इस प्यारी फैमिली की तारीफ कर रहे हैं। कई फैंस ने लिखा, ‘किंग विद लिटिल किंग’ , वही एक यूजर ने लिखा- ‘बेस्ट पापा इन द वर्ल्ड।’
Read More:- मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर से दिल्ली को मिलेगा पहला ‘रिंग मेट्रो नेटवर्क’, 8 मार्च को PM Modi करेंगे उद्घाटन
विराट और अनुष्का 2021 में अपनी बेटी वामिका और फरवरी 2024 में अपने बेटे अकाय के माता-पिता बने। बच्चों की प्राइवेसी बनाए रखने के लिए उन्होंने लंदन में रहने का फैसला किया।
फैंस इस वीडियो को देखकर कह रहे हैं कि कपल अब बिल्कुल आम जिंदगी जीना पसंद करता है। साथ ही वे शोर-शराबे और मीडिया के दबाव से दूर अपने बच्चों के साथ समय बिता रहे हैं।




