Lord Shiva Upay: इन उपायों से करें शिव जी को प्रसन्न, मनोकामना होगी पूरी

हिन्दू धर्म में सभी देवों में भगवान शिव शंकर का स्थान सबसे ऊंचा माना गया है। इसलिए उन्हें देवों के देव महादेव (Mahadev) कहा जाता है। सभी देवों से भगवान भोलेनाथ (Bholenath) का स्वरूप निराला है। भोलेनाथ अपने शरीर पर भस्म (Ash), माथे पर चंद्रमा (Moon), जटा में गंगा (Ganga) और गले में भुजंग (Bhujang) धारण करते हैं। शिव जी बहुत ही दयालु स्वभाव के है। इसलिए शिवलिंग (Shivling) पर सिर्फ एक लोटा जल चढ़ाने से ही महादेव खुश हो जाते हैं और भक्त की मनोकामना पूर्ण करते हैं। शास्त्रों के मुताबिक , शिव जी जितने सौम्य और कोमल हैं उतने ही उग्र और क्रूर भी हैं। भोलेनाथ लोगों की श्रद्धा भक्ति से प्रसन्न होकर मनोवांछित फल प्रदान करते है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे उपाय जिनके करने से न केवल मनचाहा जीवनसाथी मिलता है, बल्कि हर मनोकामना भी पूर्ण होती है।
मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए – यदि आप मनचाहा जीवन साथी पाना चाहते हैं, तो गोस्वामी तुलसीदास (Goswami Tulsidas) जी द्वारा रचित रामचरितमानस (Ramcharitmanas) में शिव-पार्वती (Shiva-Parvati) विवाह के प्रसंग को प्रतिदिन पढ़ें। इस पाठ को करने के साथ अच्छे जीवन साथी की कामना भी करें।
रूद्राभिषेक – शिव मंदिर (Shiv Temple) में जाकर पांच फलों के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें। ऐसी मान्यता है, कि इससे आपका विवाह (Vivah) होता है। साथ ही साथ आपके ऊपर आने वाले संकट भी दूर हो जाते हैं।
मनोकामना पूर्ति के लिए – भगवान शिव के मंत्र ‘ॐ नम: शिवाय’ (Om Namah Shivay) को चमत्कारी माना जाता है। इस मंत्र का जाप समस्याओं से मुक्ति दिलाता है। उसके साथ ही यह हर मनोकामना को पूर्ण करता है।