Lunar Eclipse 2026: किसे मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान? जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा असर
03 मार्च 2026 को यानी आज होली के दिन पूर्ण चंद्र ग्रहण लग रहा है, जो सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में होगा। जानें इस Lunar Eclipse 2026 का मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। A total lunar eclipse will occur on Holi, March 3, 2026, in the constellation Leo and the constellation Purva Phalguni. Learn about the impact this Lunar Eclipse 2026 will have on all 12 zodiac signs, from Aries to Pisces.
चंद्र ग्रहण और होली का संयोग: क्या आपकी किस्मत बदलेगी? पढ़ें पूरा राशिफल
03 मार्च 2026 को होली के दिन पूर्ण चंद्र ग्रहण लग रहा है, जो सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में होगा। जानें इस Lunar Eclipse 2026 का मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
🌕 Holi 2026 पर चंद्र ग्रहण: समय, नक्षत्र और प्रभाव
Lunar Eclipse 2026: ज्योतिषीय गणना के मुताबिक साल 2026 का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण 03 मार्च यानी आज दोपहर 03:20 बजे से शाम 06:47 बजे तक रहेगा। यह ग्रहण सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा।
चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) की कुल अवधि लगभग 3 घंटे 27 मिनट की रहेगी। और सूतक काल सुबह 06:20 से शुरू हो गया है।
भारत में यह ग्रहण चंद्रोदय के समय के मुताबिक अलग-अलग शहरों में सीमित अवधि के लिए दिखाई देगा। पूर्वोत्तर भारत में यह ज्यादा समय तक दिखेगा, जबकि मुम्बई (Mumbai), दिल्ली (Delhi), चेन्नई (Chennai) और बेंगलुरु (Bengaluru) जैसे शहरों में कुछ ही मिनटों के लिए दिखाई देगा।
Read More:- Holi 2026: होली 2026 पर ग्रहण और भद्रा का प्रभाव! 2 या 4 मार्च? जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त
जानें 12 राशियों पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव
♈ मेष राशिफल (Aries)
पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है। करीबी लोगों से मतभेद की संभावना है। योजनाओं में देरी हो सकती है।
♉ वृषभ राशिफल (Taurus)
कार्य क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव होगा। संपत्ति या निर्माण कार्य पर खर्च बढ़ सकता है।
♊ मिथुन राशिफल (Gemini)
प्रतियोगिता और विवाद में सफलता के संकेत है। सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन खर्च भी बढ़ेगा।
♋ कर्क राशिफल (Cancer)
स्वास्थ्य और घरेलू खर्च बढ़ सकता है। सोच-समझकर निर्णय लें, आर्थिक नुकसान से बचें।
♌ सिंह राशिफल (Leo)
मानसिक चिंता बढ़ सकती है। नौकरी संबंधी दबाव कम हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
♍ कन्या राशिफल (Virgo)
पराक्रम में वृद्धि, लेकिन भाई-बहनों से मतभेद की संभावना है। वाहन या घर से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
♎ तुला राशिफल (Libra)
आय के नए स्रोत बन सकते हैं। संतान को लेकर चिंता संभव है। मनचाही सफलता मिल सकती है।
♏ वृश्चिक राशिफल (Scorpio)
मन अशांत रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। करियर में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।
♐ धनु राशिफल (Sagittarius)
उच्च अधिकारियों से विवाद की संभावना है। काम में रुकावट आ सकती है। भौतिक सुख में कमी महसूस हो सकती है।
♑ मकर राशिफल (Capricorn)
धन हानि की आशंका है। दांपत्य जीवन में सुधार संभव है। पढ़ाई में अतिरिक्त मेहनत से लाभ मिलेगा।
♒ कुंभ राशिफल (Aquarius)
विवाह और साझेदारी मामलों में सतर्क रहें। खर्च अधिक हो सकता है। जोखिम भरे फैसलों से बचें।
♓ मीन राशिफल (Pisces)
स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। ठगी या गलत निवेश से बचें।




