OTT पर आते ही नंबर-1 बनी ‘Made In Korea’, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ने ट्रेंडिंग लिस्ट में मचाया धमाल
A new film recently released on the OTT platform Netflix has garnered tremendous popularity among viewers almost immediately upon its arrival. Packed with comedy and emotional drama, the film *Made In Korea* has climbed to the number one spot on the platform's trending list within just 24 hours.

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर हाल ही में रिलीज हुई एक नई फिल्म ने आते ही दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर ली है। कॉमेडी और इमोशनल ड्रामा से भरपूर फिल्म मेड इन कोरिया (Made In Korea) महज 24 घंटे के भीतर प्लेटफॉर्म की ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर-1 पर पहुंच गई है।
इस फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स से भी काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। यही वजह है कि इसने पहले से ट्रेंड कर रही फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। अगर आप इस वीकेंड कोई हल्की-फुल्की लेकिन दिल छू लेने वाली फिल्म देखने की सोच रहे हैं, तो यह मूवी आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए।
Read More:- Border 2 OTT Release: सनी देओल की फिल्म अब Netflix पर, जानें कब होगी स्ट्रीम
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका सपना बचपन से दक्षिण कोरिया जाने का होता है। वह कोरियन संस्कृति से बेहद प्रभावित रहती है और किसी भी तरह वहां जाकर अपना सपना पूरा करना चाहती है।
काफी संघर्ष के बाद वह कोरिया (Korea) पहुंच तो जाती है, लेकिन वहां की जिंदगी उसके लिए उतनी आसान नहीं होती जितनी उसने सोची थी। प्यार में धोखा, आर्थिक परेशानियां और सांस्कृतिक अंतर जैसी कई चुनौतियां उसे जिंदगी की सच्चाई से रूबरू कराती हैं।
करीब 1 घंटा 52 मिनट लंबी यह फिल्म हंसी, इमोशन और संघर्ष का शानदार मिश्रण है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है।
फिल्म को मिले पॉजिटिव रिव्यू
फिल्म आर. कार्तिक (R.Karthik) के निर्देशन में बनी है। इसमें कई कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं, जिनमें प्रियंका अरुल मोहन (Priyanka Arul Mohan), पार्क हे-जिन (Park Hae-jin), सी-हुन बाक (Si-hun Baek), ऋषिकांत (Rishikanth), हा-राम जो (Ha-ram Jo) और जे-ह्यून जंग (Jae-hyun Jang) शामिल हैं।
फिल्म को क्रिटिक्स की ओर से भी सकारात्मक समीक्षा मिली है और इसकी कहानी, अभिनय और इमोशनल टच की काफी सराहना की जा रही है।
किस ओटीटी (OTT) पर देख सकते हैं फिल्म?
फिल्म फिलहाल नेटफ्लिक्स (Netflix) पर उपलब्ध है और प्लेटफॉर्म की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट (Top 10 Trending List) में पहले स्थान पर ट्रेंड कर रही है।
यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और अंग्रेजी समेत कई भाषाओं में देखी जा सकती है, जिससे ज्यादा से ज्यादा दर्शक इसे एंजॉय कर सकते हैं।
Read More:- Delhi Crime: दिल्ली के बुराड़ी में कोचिंग ट्यूटर की शर्मनाक करतूत, 12वीं की तीन छात्राओं का दो साल तक किया यौन शोषण




