महाकुंभ फेम मोनालिसा ने की शादी, डायरेक्टर ने लगाया लव जिहाद का आरोप
साल 2025 के महाकुंभ से अपनी खूबसूरती के कारण रातों-रात वायरल हुईं मोनालिसा भोसले ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ शादी कर ली है। Monalisa Bhosle, who became viral overnight due to her beauty in the Mahakumbh of 2025, has married her boyfriend Farman Khan.

Monalisa Marriage: साल 2025 में प्रयागराज महाकुंभ मेले से अपनी आंखों की मासूमियत और खूबसूरती के कारण रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोसले एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हालांकि, इस बार वजह कोई वीडियो नहीं, बल्कि उनकी शादी और उससे जुड़ा बड़ा विवाद है। मोनालिसा ने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड और को-एक्टर फरमान खान के साथ शादी कर ली है।
हिंदू रीति-रिवाज से लिए सात फेरे
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों के मुताबिक, मोनालिसा और फरमान ने केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित अरुमनूर नैनार मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी की। वीडियो में फरमान, मोनालिसा को मंगलसूत्र पहनाते और मांग भरते नजर आ रहे हैं। मंदिर की शादी से पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज भी की, जिसका मैरिज सर्टिफिकेट उन्होंने मीडिया को दिखाया है।
https://x.com/KP_Aashish/status/2031713137158991884?s=20
पिता के विरोध के कारण मांगी पुलिस सुरक्षा
खबरों के मुताबिक, यह शादी मोनालिसा के परिवार की मर्जी के खिलाफ हुई है। बुधवार (11 मार्च) को दोनों तिरुवनंतपुरम के थंपानूर पुलिस स्टेशन पहुंचे और सुरक्षा की गुहार लगाई। मोनालिसा का आरोप है कि उनके पिता इस रिश्ते के सख्त खिलाफ हैं और उन्हें जबरदस्ती घर ले जाने की कोशिश कर रहे थे। वहीं, पुलिस ने स्पष्ट किया कि मोनालिसा बालिग हैं और अपनी मर्जी से जीवनसाथी चुनने का उन्हें कानूनी अधिकार है।
Read More:- शादी के बंधन में बंधे कृतिका और गौरव, दोस्तों ने शादी में जमकर किया डांस
डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप
इस शादी के बाद फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अपनी प्रतिक्रिया शेयर की है। ये वही हैं जिन्होंने मोनालिसा को फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ (The Diary of Manipur) से लॉन्च किया था। सनोज ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- “यह बगावत नहीं, लव जिहाद है। मैंने जिस लड़की को गंगा जैसी पवित्र मानकर उसे अभिनय का प्रशिक्षण दिया, उसे विरोधियों ने बहका दिया। यह मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दिन है।”
सनोज मिश्रा ने यह भी दावा किया कि मोनालिसा को साजिश के तहत फंसाया गया है और उनका दक्षिण भारत में ‘सौदा’ किया गया है।
उम्र को लेकर विवाद पर पति फरमान का जवाब
सोशल मीडिया पर मोनालिसा के नाबालिग होने की अफवाहें भी उड़ीं, जिस पर फरमान खान ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने मीडिया के सामने आधार कार्ड और मैरिज सर्टिफिकेट पेश करते हुए कहा कि मोनालिसा 18 साल से ऊपर (बालिग) हैं। फरमान ने कहा, ‘हमारा प्यार भले ही 6 महीने पुराना हो, लेकिन यह हमारे लिए 60 साल के बराबर है।’
https://www.instagram.com/reel/DVvvHZ9j7vR/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
कौन हैं मोनालिसा भोसले?
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले (महेश्वर) की रहने वाली मोनालिसा साल 2025 के महाकुंभ में माला बेचते हुए वायरल हुई थीं। उनकी सादगी ने करोड़ों लोगों का दिल जीता था, जिसके बाद उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे थे। फिलहाल, मोनालिसा का कहना है कि वह शादी से खुश हैं और सुरक्षा कारणों से फिलहाल केरल में ही सेटल होना चाहती हैं।




