Breaking newsन्यूज़मनोरंजन
Trending

खेसारी लाल यादव के शो में भारी बवाल, उपद्रवियों ने फेंके जूते और तोड़ीं कुर्सियां

मुजफ्फरपुर में खेसारी लाल यादव के शो के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई और जमकर हंगामा हुआ। आइए जानते हैं, क्या है पूरा मामला।

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गरहां में आयोजित ‘अर्जुन बाबू पशु मेले’ में बुधवार शाम भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम के दौरान जबरदस्त हंगामा हो गया। बेकाबू भीड़ ने जमकर तोड़फोड़ की, पत्थरबाजी की और कुर्सियां तोड़ डालीं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

स्टेज पर पहुंचते ही शुरू हुआ पथराव

जानकारी के अनुसार, जैसे ही खेसारी लाल यादव मंच पर गाना गाने के लिए पहुंचे, वही दर्शकों के बीच से हूटिंग शुरू हो हुई।। देखते ही देखते मंच की ओर जूते-चप्पल और ईंट-पत्थर फेंके जाने लगे। इससे दर्शक दीर्घा में बैठे फैंस और उपद्रवियों के बीच झड़प शुरू हो गई और पूरा मेला क्षेत्र रणक्षेत्र में बदल गया।

Read More:-अंतरिक्ष में कैसे धोते हैं बाल? शुभांशु शुक्ला ने वीडियो शेयर कर दिखाया तरीका

भीड़ के आगे सुरक्षा इंतजाम हुए फेल

मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मेला प्रबंधन ने पुलिस को केवल 30 से 40 हजार लोगों के आने की सूचना दी थी, लेकिन मौके पर करीब 1.5 लाख लोग पहुंच गए। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि बैरिकेडिंग टूट गई और लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे। सुरक्षा में तैनात पुलिस बल इस भारी भीड़ को संभालने में असमर्थ साबित हुआ।

मचाई गई भारी तोड़फोड़, पुलिस पर हमला

उपद्रवियों ने कार्यक्रम स्थल पर रखी सैकड़ों कुर्सियां तोड़ दीं। माहौल हिंसक होता देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसके बाद भगदड़ मच गई। इस अफरा-तफरी और पत्थरबाजी में ड्यूटी पर तैनात तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। हंगामे के कारण आयोजकों को कार्यक्रम बीच में ही रोकना पड़ा।

पूर्व मंत्री ने दी सफाई

इस पशु मेले का आयोजन पूर्व मंत्री और भाजपा नेता रामसूरत राय द्वारा किया गया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही खबरों पर सफाई देते हुए कहा कि रील बनाने और खेसारी के करीब पहुंचने की होड़ में बैरिकेडिंग टूटी थी। उन्होंने दावा किया कि कार्यक्रम करीब दो घंटे तक चला और कोई बड़ा हादसा या जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

Read More:- चंडीगढ़ में बड़ा धमाका: सेक्टर 37 स्थित बीजेपी दफ्तर के बाहर ब्लास्ट, इलाके में मचा हड़कंप

Related Articles

Back to top button