नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिली सिक्योरिटी क्लियरेंस, जल्द शुरू होंगी उड़ानें
ग्रेटर नोएडा के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को BCAS से कंडिशनल सिक्योरिटी क्लियरेंस मिल गई है। अब 45 दिन के भीतर उड़ानें शुरू हो सकती हैं। Noida International Airport in Greater Noida has received conditional security clearance from BCAS. Flights can now resume within 45 days.

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के शुरू होने का इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने एयरपोर्ट को ‘कंडीशनल सिक्योरिटी क्लीयरेंस’ दे दी है। इसके साथ ही अब एयरपोर्ट से विमानों के उड़ान भरने का रास्ता लगभग साफ हो गया है।
डीजीसीए का निरीक्षण और लाइसेंस
सुरक्षा मंजूरी मिलने के बाद अब नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की टीम जल्द ही एयरपोर्ट का निरीक्षण करेगी। निरीक्षण सफल होने पर एयरपोर्ट को एयरोड्रम लाइसेंस जारी कर दिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, अगले हफ्ते तक यह लाइसेंस मिलने की उम्मीद है।
क्या है एंटी-हाइजैकिंग प्लान?
एयरपोर्ट पर सुरक्षा के लिए तैयार किए गए एंटी-हाइजैकिंग कंटिजेंसी प्लान को भी BCAS ने मंजूरी दे दी है। यह योजना किसी विमान के हाईजैक होने या उसमें बम की सूचना मिलने जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए बनाई जाती है। इसमें यात्रियों की सुरक्षा, विमान की निगरानी, वार्ताकारों की तैनाती और विशेष सुरक्षा बलों की कार्रवाई जैसी रणनीतियां शामिल होती हैं।
इस योजना के तहत एयरलाइन कंपनियां, एयरपोर्ट अथॉरिटी, सुरक्षा एजेंसियां, स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम मिलकर काम करती हैं।
Read More:-अर्जुन तेंदुलकर की शादी में सारा ने लूटी लाइमलाइट, हैवी ज्वेलरी और सिल्क साड़ी में ढाया कहर
मार्च के अंत तक उड़ान की संभावना
यीडा (YEIDA) के सीईओ अरुण वीर सिंह और नायल (NIAL) के अधिकारियों के मुताबिक, एयरोड्रम लाइसेंस मिलने के 45 दिनों के भीतर कमर्शियल उड़ानें शुरू करनी होती हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हाल ही में संकेत दिए हैं कि देश के इस सबसे बड़े एयरपोर्ट का शुभारंभ बहुत जल्द होने वाला है।
माना जा रहा है कि मार्च के अंत तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस एयरपोर्ट का उद्घाटन कर सकते हैं, और उसी दिन से पहली उड़ान भी शुरू हो सकती है। इसके लिए दो एयरलाइंस पहले ही आवेदन कर चुकी हैं।
ग्रेटर नोएडा के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को BCAS से कंडिशनल सिक्योरिटी क्लियरेंस मिल गई है। अब 45 दिन के भीतर उड़ानें शुरू हो सकती हैं।




