न्यूज़राज्य

अब घर बैठे दर्ज करें शिकायत, दिल्ली में CM Jansunwai Portal लॉन्च

दिल्ली में सीएम जनसुनवाई पोर्टल और मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया, जिससे लोग घर बैठे शिकायत दर्ज कर पाएंगे। CM Jansunwai portal and mobile app launched in Delhi, through which people will be able to register complaints from home.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों को एक बड़ा तोहफा दिया है। अब आप घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ‘सीएम जनसुनवाई पोर्टल’ और मोबाइल ऐप लॉन्च किया। इस पोर्टल के जरिए दिल्लीवासी पानी, बिजली, सड़क और साफ-सफाई जैसी समस्याओं की शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

शिकायत दर्ज करते ही एक यूनिक रेफरेंस आईडी मिलेगी, जिससे आप अपनी शिकायत को ऑनलाइन ट्रैक कर सकेंगे। हर चरण की जानकारी आपको एसएमएस के जरिए मिलती रहेगी।

सरकार ने शिकायत दर्ज करने के चार माध्यम दिए हैं,ऑनलाइन पोर्टल, मोबाइल ऐप, कॉल सेंटर नंबर 1902 और मुख्यमंत्री कार्यालय में ऑफलाइन व्यवस्था।

तय समय में होगा समाधान

इस नई व्यवस्था की सबसे बड़ी खासियत इसकी जवाबदेही है। शिकायतों के निपटारे के लिए तीन स्तर बनाए गए हैं:

स्तर 1: जन शिकायत समाधान अधिकारी (JSSA) समस्या का समाधान करेगा।
स्तर 2: यदि समाधान नहीं होता है, तो मामला अपीलीय प्राधिकारी के पास जाएगा।
स्तर 3: अंतिम निर्णय अंतिम अपीलीय प्राधिकारी (FAA) द्वारा लिया जाएगा।

सबसे खास बात ये है कि अगर कोई अधिकारी तय समय में आपकी समस्या को नहीं सुलझाता, तो सिस्टम खुद ही उस शिकायत को अगले सीनियर अधिकारी के पास भेज देगा। हर कदम पर आपको SMS के जरिए अपडेट मिलेगा।

Read More:- पीएम मोदी आज करेंगे नमो भारत और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन

शुरू हुआ नया पोर्टल

मुख्यमंत्री ने शिकायतों के अलावा अन्य सेवाओं के लिए भी डिजिटल पहल की है।

अब आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र और राशन कार्ड समेत कुल 75 सरकारी सेवाएं दिल्ली के 7,000 कॉमन सर्विस सेंटर्स (CSC) पर उपलब्ध होंगी।

इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और विशेष जरूरतों वाले बच्चों के स्कूलों में दाखिले के लिए https://ewsadmissions.delhi.gov.in/ पोर्टल भी लॉन्च किया गया है।

Read More:- कौन है वो मिस्ट्री मैन, जिसके साथ मलाइका अरोड़ा ने मनाया वैलेंटाइन?

Related Articles

Back to top button