शादी में आ रही बाधाएं होंगी दूर, इस साल Phulera Dooj पर करें ये आसान उपाय
अगर आपकी शादी में कोई अर्चन आ रही है तो Phulera Dooj पर कुछ उपाय कर सभी दिक्कतें दूर हो सकती हैं। आइए, इसे विस्तार से जानते हैं... If you're facing any difficulties during your wedding, then taking some measures on Phulera Dooj can help alleviate all problems. Let's explore this in detail...
हिंदू धर्म में फाल्गुन मास का खास महत्व है, और इसी महीने में भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी का खास पर्व ‘फुलेरा दूज’ भी मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन बिना किसी मुहूर्त के सभी काम किए जा सकते हैं, क्योंकि पूरा दिन ‘अबूझ मुहूर्त’ होता है। वहीं, अगर आपकी शादी में कोई अर्चन आ रही है तो इस दिन कुछ उपाय करने से सभी दिक्कतें दूर हो सकती हैं। आइए, इसे विस्तार से जानते हैं…
कब है फुलेरा दूज 2026?
फुलेरा दूज का पर्व इस साल गुरुवार, 19 फरवरी 2026 को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार, 18 फरवरी शाम 04:57 बजे से द्वितीया तिथि शुरू होगी और 19 फरवरी, दोपहर 03:58 बजे तक समाप्त होगी।
क्यों कहते हैं इसे ‘फूलों की होली’?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान श्री कृष्ण ने वृंदावन में राधा रानी और गोपियों के साथ फूलों से होली खेली थी। तभी से ब्रज में इस दिन से होली के उत्सव की शुरुआत हो जाती है। इसे प्रेम का प्रतीक माना जाता है।
Read More:- Natural Skin Care Tips: मौसम बदला, स्किन हुई डल? आज़माएं ये 4 नेचुरल फेस पैक्स
क्या है पूजा के शुभ मुहूर्त?
भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की पूजा के लिए खास मुहूर्त श्रेष्ठ हैं:
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:14 से 06:05 तक
- अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:12 से 12:58 तक
- अमृत/उत्तम समय: सुबह 06:56 से 08:21 तक
लव लाइफ के लिए उपाय
अगर आपके विवाह में रुकावट हो रही है या वैवाहिक जीवन में मनमुटाव है, तो जल्द विवाह के लिए फुलेरा दूज के दिन राधा रानी को पीले फूल, पीले वस्त्र और माखन-मिश्री का भोग लगाएं। साथ ही, पति-पत्नी दोनों मिलकर राधा कृष्ण की पूजा करें और उनका फूलों से श्रृंगार करें। इस दिन रंग-बिरंगे फूलों से सजाकर भजन-कीर्तन करना भी शुभ माना जाता है।




