देशन्यूज़वीडियो

Opration Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार मोदी-शहबाज का आमना-सामना, क्या बदलेगा पाकिस्तान का रवैया?

Opration Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था।भारतीय ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह किया था। इस ऑपरेशन में जैश और लश्कर के 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार एक मंच पर होंगे मोदी और शरीफ,

UNGA का बैठक,भारत-पाक
संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA)का 80वां सत्र 9 सितंबर से शुरू हो रहा है, जबकि उच्च स्तरीय बहस 23 से 29 सितंबर तक चलेगी। इसी मंच पर भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों का आमना-सामना हो सकता है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर ने भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में नई तल्ख़ी भर दी है। ऐसे में अब दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों का आमने-सामने आना वैश्विक मंच पर सबकी निगाहें खींच रहा है। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 80वें सत्र में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ एक ही दिन भाषण देने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ये मुलाकात अगले महीने न्यूयॉर्क में होने जा रही है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी अस्थायी कार्यक्रम के अनुसार, पीएम मोदी पहले भाषण देंगे और उसके बाद शहबाज शरीफ मंच संभालेंगे।

ऐसे वक्त में जब भारत आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है, और हाल ही में पाकिस्तान को सख्त संदेश दे चुका है, ये मंच सिर्फ भाषण का नहीं बल्कि राजनयिक शक्ति परीक्षण का भी केंद्र बन सकता है।पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, शहबाज शरीफ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ UNGA में शामिल होंगे, जिसमें विदेश मंत्री इशाक डार और विदेश मामलों के सलाहकार तारिक फातमी भी होंगे।वहीं, भारत की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी के भाग लेने की संभावना है।संभावना जताई जा रही है कि दोनों नेता एक ही दिन भाषण देंगे — पहले पीएम मोदी, फिर शहबाज शरीफ। इस मंच पर भारत की कड़ी कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर और आतंकी मुद्दों पर तीखे शब्दों की गूंज सुनाई दे सकती है।

UNGA में एक ही दिन बोलेंगे मोदी और शरीफ, सुबह भारत, शाम पाकिस्तान ।
कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह के सत्र में भाषण देंगे, जबकि पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ शाम के सत्र में मंच संभालेंगे। इस मंच से पाकिस्तान एक बार फिर कश्मीर का मुद्दा उठाने की कोशिश कर सकता है, जबकि भारत की ओर से आतंकवाद पर कड़ा प्रहार होने की पूरी उम्मीद है खासकर हालिया ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले के संदर्भ में। इस बार UNGA सिर्फ भाषणों का मंच नहीं, बल्कि राजनयिक रणनीति और वैश्विक संदेश का मैदान बनता दिख रहा है।

ऑपरेशन सिंदूर
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था। भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह किया था।इस ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे। भारत की ऐसी कार्रवाई से पाकिस्तान कंपकंपा गया था और फिर उसने जवाबी कार्रवाई शुरू की। जिसमें भारत ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया।बाद में पाकिस्तान ने सीजफायर के लिए भारतीय डीजीएमओ से संपर्क किया और फिर दोनों देशों के बीच शांति स्थापित हुई।

Related Articles

Back to top button