OTT Trending Movie 2026: ‘अनगनगा ओका राजू’ ने Netflix पर बनाया रिकॉर्ड, 2 हफ्तों से टॉप ट्रेंडिंग में कायम
2 घंटे 26 मिनट की तेलुगु कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘अनगनगा ओका राजू’ Netflix पर लगातार ट्रेंड कर रही है। नवीन पॉलीशेट्टी और मीनाक्षी चौधरी स्टारर यह फिल्म थिएटर के बाद OTT पर भी धमाल मचा रही है। The 2-hour, 26-minute Telugu comedy-drama "Anaganaga Oka Raju" continues to trend on Netflix. Starring Naveen Polishetty and Meenakshi Chaudhary, the film is also making waves on OTT platforms after its theatrical run.
2 घंटे 26 मिनट की फिल्म बनी दर्शकों की पहली पसंद
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स (OTT Platform) पर हर हफ्ते नई फिल्में और वेब सीरीज (Web Series) रिलीज होती रहती हैं, लेकिन इनमें से कुछ ही ऐसी होती हैं जो लंबे समय तक दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। इन दिनों नेटफिल्कस (Netflix) पर एक ऐसी ही फिल्म ‘अनगनगा ओका राजू’ (Anaganaga Oka Raju) ट्रेंड कर रही है।
करीब 2 घंटे 26 मिनट लंबी यह तेलुगु कॉमेडी-ड्रामा फिल्म पिछले दो हफ्तों से लगातार ट्रेंडिंग (Trending) लिस्ट में बनी हुई है और फिलहाल नेटफ्लिक्स इंडिया में दूसरे नंबर पर है। बता दें कि ये फिल्म हिंदी डब वर्जन में भी उपलब्ध है, जिससे उत्तर भारत में भी इसे बेहद प्यार मिल रहा है।
थिएटर से OTT तक – हर जगह हिट
बता दें कि फिल्म 14 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। महज 8 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। थिएटर में सफलता के बाद जब इसे 11 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया, तो इसने OTT पर भी कमाल कर दिखाया। दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और वर्ड-ऑफ-माउथ के चलते फिल्म लगातार ट्रेंड कर रही है।
फिल्म की स्टार कास्ट और निर्देशन
फिल्म में नवीन पॉलीशेट्टी और मीनाक्षी चौधरी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। दर्शकों को दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री और कॉमिक टाइमिंग खूब पसंद आ रही है।
Read More:- JNU Violence News: आधी रात JNU में बवाल, ABVP और लेफ्ट विंग के बीच चले लाठी-डंडे
क्या है ‘अनगनगा ओका राजू’ की कहानी?
फिल्म की कहानी राजू नाम के एक लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कभी अमीर परिवार से ताल्लुक रखता था लेकिन अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं। अपनी पुरानी शान-ओ-शौकत बनाए रखने के लिए वह दिखावे का सहारा लेता है।बेहतर लाइफस्टाइल (Lifestyle) पाने के लिए वह एक अमीर लड़की से शादी करने की सोचता है, लेकिन उसका यह प्लान उल्टा पड़ जाता है। इसके बाद कहानी में मजेदार मोड़, हास्य और भावनात्मक उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। कॉमेडी के साथ-साथ फिल्म में रिश्तों और आत्मसम्मान का संदेश भी छिपा है, जो इसे सिर्फ एक हल्की-फुल्की फिल्म से कहीं ज्यादा बना देता है।
Netflix ट्रेंडिंग लिस्ट में टक्कर
फिलहाल नेटफ्लिक्स इंडिया की ट्रेंडिंग लिस्ट में पहले स्थान पर धुरंधर बनी हुई है, लेकिन अनगनगा ओका राजू उसे कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है। लगातार दो हफ्तों तक टॉप-2 में बने रहना इस बात का संकेत है कि दर्शक इसे बार-बार देख रहे हैं और नई ऑडियंस भी जुड़ रही है।




