Breaking newsदेशन्यूज़विदेश
Trending

राजनाथ सिंह के 'घुटने टेकने' वाले बयान से बौखलाया पाकिस्तान, ख्वाजा आसिफ ने दी गीदड़भभकी

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कड़े बयान के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर की बरसी से पहले दोनों देशों के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है।

भारत की चेतावनी के बाद पाकिस्तान का रिएक्शन, ख्वाजा आसिफ बोले- देंगे करारा जवाब

भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) के ‘घुटने टेकने’ वाले बयान के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (Khawaja Asif) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और भविष्य में सैन्य टकराव की स्थिति में “तेज, संतुलित और निर्णायक जवाब” देने की धमकी दी है।

क्या है पूरा मामला?

ख्वाजा आसिफ का यह बयान पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर की पहली बरसी से ठीक पहले आया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत के बयानों को “रणनीतिक चिंता” का संकेत बताया। आसिफ ने कहा कि इस तरह की बयानबाजी नई नहीं है, बल्कि एक तय रणनीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य आंतरिक कमजोरियों को छिपाना और राजनीतिक फायदे के लिए तनाव बढ़ाना है।

राजनाथ सिंह का कड़ा संदेश

इससे पहले केरल में एक कार्यक्रम के दौरान राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान ने किसी भी तरह की गलत हरकत की, तो भारत की प्रतिक्रिया “अभूतपूर्व और निर्णायक” होगी। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि ऑपरेशन सिंदूर अभी समाप्त नहीं हुआ है। रक्षा मंत्री का कहना है, कि पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने महज 22 मिनट में पाकिस्तान को “घुटनों पर ला दिया” था।

Read More:- राघव चड्ढा पर ‘आप’ की बड़ी कार्रवाई,राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए गए, बोलने पर भी लगी रोक

पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर

22 अप्रैल 2025 को लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों द्वारा 25 पर्यटकों की हत्या के बाद भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इस सैन्य कार्रवाई में पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया।

दोनों देशों के बीच बढ़ा तनाव

हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया था। करीब चार दिनों तक चले सैन्य टकराव में भारत ने नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइल हमले की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने विफल कर दिया। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के 12 एयरबेस को निशाना बनाया, जिससे उसे भारी नुकसान उठाना पड़ा।

सीजफायर और सिंधु जल समझौता

यह संघर्ष 10 मई को युद्धविराम के साथ समाप्त हुआ, जब पाकिस्तान ने भारत से सीजफायर की अपील की। इसके बाद भारत ने सिंधु जल संधि को भी निलंबित कर दिया, जो दोनों देशों के बीच दशकों पुराना समझौता था।

ख्वाजा आसिफ की चेतावनी

ख्वाजा आसिफ ने अंत में कहा कि पाकिस्तान शांति और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगली बार पाकिस्तान का जवाब और भी ज्यादा ताकतवर और निर्णायक होगा। उनका कहना है, कि अगली बार पाकिस्तान करारा जवाब देगा।

Read More:-खेसारी लाल यादव के शो में भारी बवाल, उपद्रवियों ने फेंके जूते और तोड़ीं कुर्सियां

Related Articles

Back to top button