पीएम मोदी आज करेंगे नमो भारत और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन
प्रधानमंत्री Narendra Modi आज Namo Bharat और Meerut Metro का उद्घाटन करेंगे। यह परियोजना Meerut और आसपास के क्षेत्रों के लिए तेज़ और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन सुविधा प्रदान करेगी।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के यातायात और विकास के लिए आज का दिन बेहद खास है। क्योंकि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमो भारत और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करने वाले हैं। जी हाँ, पीएम मोदी आज मेरठ के दौरे पर हैं, जहाँ वे 12,930 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने जा रहे हैं। साथ ही वे मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो से सफर भी करेंगे, वहीं करीब 1 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।
दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर
82 किलोमीटर लंबा यह कॉरिडोर देश की पहली नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम है। ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 180 किमी प्रति घंटा है। इस परियोजना से मेरठ से दिल्ली का सफर करीब 55 मिनट में पूरा होगा।कॉरिडोर के तहत दिल्ली में सराय काले खां से न्यू अशोक नगर तक 5 किमी और मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक 21 किमी का खंड भी शुरू किया जाएगा। बता दें इससे साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर और मेरठ जैसे शहरों को दिल्ली से तेज कनेक्टिविटी मिलेगी।
Read More:- कौन है वो मिस्ट्री मैन, जिसके साथ मलाइका अरोड़ा ने मनाया वैलेंटाइन?
क्या हैं आम जनता के लिए सुविधाएँ?
अब आपको बार-बार टिकट लेने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। एक ही टिकट से नमो भारत और मेरठ मेट्रो दोनों का सफर किया जा सकेगा।
स्टेशनों पर स्ट्रेचर और व्हीलचेयर के लिए खास जगह बनाई गई है, ताकि मरीजों को दिल्ली के बड़े अस्पतालों तक जल्दी पहुँचाया जा सके।
ट्रेनों में इमरजेंसी अलार्म, ‘पुश बटन’ डोर और प्लेटफॉर्म पर स्क्रीन डोर्स जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं, ताकि कोई दुर्घटना न हो सके।
सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए मेरठ में सुरक्षा व्यवस्था के लिए कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। थ्री-लेयर सिक्योरिटी (SPG, पुलिस और प्रशासन) तैनात की गई है।
Read More:- ‘The Bluff’ से हॉलीवुड में धमाका, ‘Varanasi’ से भारतीय सिनेमा में वापसी करेंगी प्रियंका




