एलपीजी गैस सिलेंडर की डिलीवरी में परेशानी? इन हेल्पलाइन नंबर पर करें शिकायत
Problems with LPG cylinder delivery? Call these helpline numbers to complain.

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। कई जगह लोग सिलेंडर जल्दी बुक कर रहे हैं ताकि किसी तरह की कमी न हो। हालांकि, केंद्र सरकार ने साफ किया है कि घरेलू गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और आम उपभोक्ताओं की जरूरत को प्राथमिकता दी जा रही है।
Read More:- समृद्धि यात्रा में पूर्णिया को ₹485 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश कुमार ने 92 योजनाओं का किया शिलान्यास
हालांकि, कई बार शिकायतें आती हैं कि सिलेंडर बुक होने के बावजूद समय पर डिलीवरी नहीं मिल रही। कुछ डीलर अधिक पैसे लेकर सिलेंडर देने की कोशिश भी करते हैं। ऐसी स्थिति में उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। वे सीधे गैस कंपनियों की हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यहाँ देखें हेल्पलाइन नंबर्स:-
- इंडेन गैस (Indane Gas)
- टोल फ्री: 1800-2333-555
- बुकिंग/शिकायत: 7718955555
- भारत गैस (Bharat Gas)
- टोल फ्री: 1800-22-4344
- बुकिंग/शिकायत: 7715012345
- एचपी गैस (HP Gas)
- टोल फ्री: 1800-2333-555
- बुकिंग/शिकायत: 9493602222
सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग अवधि 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी है। यानी एक सिलेंडर की डिलीवरी के बाद अगले रीफिल के लिए कम से कम 25 दिन का अंतर होगा।
उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर अपने नजदीकी गैस एजेंसी या हेल्पलाइन नंबर पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। इससे न केवल समय पर समाधान मिलेगा बल्कि डीलरों की मनमानी भी रोकी जा सकेगी।




