Rajat Dalal Wedding: ‘Bigg Boss 18’ स्टार रजत दलाल ने गर्लफ्रेंड से की शादी, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
Rajat Dalal Wedding: ‘Bigg Boss 18’ स्टार रजत दलाल ने अपनी गर्लफ्रेंड से गुपचुप शादी कर फैंस को चौंका दिया। सोशल मीडिया पर शेयर की गई खूबसूरत वेडिंग फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें कपल पारंपरिक अंदाज में नजर आ रहा है। इंटिमेट सेरेमनी, सीक्रेट ब्राइड और सेलेब्स की बधाइयों के बीच यह खबर ट्रेंड कर रही है।

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) और द 50 (The 50) से पहचान बनाने वाले रजत दलाल ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी कर ली है। एक्टर ने अचानक शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को सरप्राइज कर दिया। रविवार को सोशल मीडिया पर सामने आई इन तस्वीरों में रजत पारंपरिक लुक में बेहद खुश नजर आए, जबकि उनकी दुल्हन ने भी खूबसूरती से उनका साथ दिया। हालांकि, उन्होंने अभी तक अपनी पत्नी की पहचान सार्वजनिक नहीं की है।

शादी की तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल
रजत दलाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की कुछ खास तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें कपल नदी के किनारे बेहद शांत और खूबसूरत लोकेशन पर पोज देते नजर आ रहे है। यह शादी एक इंटिमेट सेरेमनी थी, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी लोग शामिल हुए। तस्वीरों का माहौल किसी फेयरीटेल वेडिंग से कम नहीं लग रहा।

“नई जिंदगी की शुरुआत” – Rajat Dalal
शादी की तस्वीरों के साथ रजत ने कैप्शन में लिखा –“नई जिंदगी की शुरुआत”। इसके अलावा, उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, “मैं अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू करने जा रहा हूं… आप सभी ने जो प्यार और सपोर्ट दिया है, उसके लिए दिल से शुक्रिया… आप सबका आशीर्वाद चाहिए।”
Read More:- पूर्व अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी: दिल्ली पुलिस भर्ती में 20% आरक्षण, उम्र और PET में राहत
सेलेब्स ने दी बधाई
रजत दलाल की शादी की खबर सामने आते ही कई टीवी और सोशल मीडिया स्टार्स ने उन्हें शुभकामनाएं दीं:
- निक्की तंबोली – “Congratulations… Stay blessed!”
- फैसल शेख – “बहुत-बहुत मुबारक मेरे भाई”
- उर्वशी ढोलकिया – “Many congratulations to both of you”
- कशिश कपूर – “OMG! You’re married! Congratulations!”

कौन हैं Rajat Dalal की पत्नी?
फिलहाल रजत दलाल ने अपनी पत्नी की पहचान को प्राइवेट रखा है। हालांकि, कुछ दिन पहले दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने इशारा किया था कि वह एक सीरियस रिलेशनशिप में हैं और जल्द ही शादी कर सकते हैं। उस वक्त उनके इस बयान ने फैंस के बीच काफी चर्चा बटोरी थी।
क्यों ट्रेंड कर रही है ये खबर?
अचानक शादी की घोषणा और पत्नी की पहचान को सीक्रेट रखने की वजह से ये खबर ट्रेंड कर रही है। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है।




