'राम केवल एक किरदार नहीं': रणबीर कपूर ने लॉस एंजिल्स में समझाया 'मर्यादा पुरुषोत्तम' का अर्थ
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' की पहली झलक हनुमान जयंती (2 अप्रैल) को रिलीज होगी, जिसका वर्ल्ड प्रीमियर दिवाली 2026 में होगा।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ इन दिनों सुर्खियों में है। हाल ही में फिल्म की लॉस एंजिल्स (LA) में एक खास आईमैक्स स्क्रीनिंग रखी गई। इस इवेंट के दौरान चुनिंदा दर्शकों को फिल्म की पहली झलक दिखाई गई, जिसके वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। यह स्क्रीनिंग फिल्म की ग्लोबल रिलीज रणनीति का एक बड़ा हिस्सा मानी जा रही है।
https://x.com/RamayanaSaga/status/2038715879840706637?s=20
भगवान राम के किरदार पर क्या बोले रणबीर
इस इवेंट के दौरान रणबीर कपूर ने भगवान राम के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राम सदियों से, और आने वाले समय में भी, दुनिया भर के अरबों लोगों की अंतरात्मा के रक्षक रहे हैं। वे हमें मुश्किल समय में मानवीय मूल्यों का ज्ञान देते हैं। वे करुणा, साहस, धर्मपरायणता और क्षमा के प्रतीक हैं। उन्हें ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ कहा जाता है, जिसका अर्थ है एक आदर्श पुरुष।
Read More:-देश में नक्सलवाद पर बड़ा अपडेट: खत्म होने की कगार पर नक्सली नेटवर्क, सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता
फिल्म की पहली झलक (टीजर) को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। खबरों के मुताबिक, इस फर्स्ट लुक का रनटाइम 2 मिनट 38 सेकंड है। इसे आधिकारिक तौर पर भारत में 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर लॉन्च किया जाएगा। लॉस एंजिल्स इवेंट में मौजूद दर्शकों ने बताया कि रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में देखना एक अद्भुत अनुभव था और फिल्म के विजुअल्स काफी शानदार हैं।
https://x.com/_RK88Varun_/status/2038489991647801844?s=20
फिल्म की स्टारकास्ट
इस फिल्म में भारतीय सिनेमा के कई बड़े चेहरे नजर आएंगे। रणबीर कपूर (राम) के साथ साई पल्लवी (सीता), यश (रावण), सनी देओल (हनुमान) और रवि दुबे (लक्ष्मण) की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म की भव्यता को बढ़ाने के लिए दिग्गज संगीतकार ए.आर. रहमान और हॉलीवुड के मशहूर कंपोजर हंस ज़िम्मर मिलकर इसका संगीत तैयार कर रहे हैं।
कब होगी रिलीज
निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, ‘रामायण’ दो भागों में रिलीज होगी। फिल्म का पहला हिस्सा दिवाली 2026 में दुनिया भर के सिनेमाघरों और आईमैक्स स्क्रीन्स पर रिलीज होगा, जबकि इसका दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा। भारी-भरकम बजट और अंतरराष्ट्रीय स्तर की वीएफएक्स तकनीक के कारण इसे भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है।




