मनोरंजन

रणवीर सिंह की फिल्म 'Dhurandhar The Revenge' ट्रेलर 3 मार्च को होगा रिलीज

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के सीक्वल धुरंधर द रिवेंज का ट्रेलर 3 मार्च को होली के मौके पर रिलीज होगा। यह ट्रेलर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जारी किया जाएगा। The trailer for Ranveer Singh's Dhurandhar sequel, Dhurandhar The Revenge, will be released on Holi, March 3. The trailer will be released on digital platforms.

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। अब फैंस बेसब्री से इसके पार्ट 2 का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, लेकिन होली के मौके पर एक और खुशखबरी है। फिल्म का ट्रेलर 3 मार्च को रिलीज होने जा रहा है। हालांकि, टीम से अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

ट्रेलर का रिलीज डेट

रिपोर्ट्स के अनुसार, धुरंधर द रिवेंज का ट्रेलर अब पहले से तय समय से पहले, होली के मौके पर यानी 3 मार्च को रिलीज किया जाएगा। हालांकि, इस दौरान कोई इवेंट आयोजित नहीं किया जाएगा और फिल्म के निर्माता ट्रेलर को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जारी करेंगे।

फिल्म की सफलता

धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, और फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया। रणवीर सिंह ने इस फिल्म में हमजा का किरदार निभाया, जबकि अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे स्टार्स की एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीता। फिल्म की कहानी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया और यह करीब दो महीने तक सिनेमाघरों में राज करती रही। फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की।

Read More:- Instagram-Friendly Holi: Gen-Z की Dry Holi क्यों बन रही है नया फेस्टिवल ट्रेंड?

पाकिस्तान में भी पाई सफलता

दिलचस्प बात यह है कि धुरंधर पाकिस्तान में बैन थी, फिर भी वहां पर इसकी पायरेटेड कॉपी खूब देखी गई। इसके अलावा, जब यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई, तब भी पाकिस्तान में इसे खूब देखा गया और भारत में भी लंबे समय तक यह ट्रेंड करती रही।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धुरंधर द रिवेंज के ट्रेलर का दर्शकों को काफी इंतजार है। हालांकि, इसके सामने यश की नई फिल्म टॉक्सिक एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आ रही है, क्योंकि दोनों ही फिल्में 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। फिल्म इंडस्ट्री के कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि इन दोनों फिल्मों के बीच क्लैश से दोनों को ही नुकसान हो सकता है, लेकिन ट्रेलर और प्रोमो जिस तरह से सामने आ रहे हैं, उससे यह क्लैश तय हो चुका है।

Read More:- Iran vs Israel War के बीच Khamenei की खबर पर भारतीय मुस्लिम महिलाओं का छलका दर्द | Public Opinion

Related Articles

Back to top button