मनोरंजन
Trending

Rashmika-Vijay Wedding: Rashmika Mandanna ने शेयर की Sangeet Ceremony की अनदेखी तस्वीरें, देवर संग किया जमकर डांस

Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda ने उदयपुर वेडिंग के बाद अपनी संगीत सेरेमनी की खास तस्वीरें शेयर की हैं। डांस, इमोशनल मोमेंट्स और फैमिली सरप्राइज से भरी इस रात की पूरी कहानी पढ़ें। Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda have shared exclusive photos from their sangeet ceremony after their Udaipur wedding. Read the full story of the night, which was filled with dance, emotional moments, and family surprises.

Rashmika-Vijay Wedding: Sangeet Ceremony में दिखा प्यार, इमोशन और फैमिली बॉन्ड, इमोशनल हुए विजय देवरकोंडा

रश्मिका-विजय (Rashmika-Vijay) ने 26 फरवरी को उदयपुर (Udaipur) में करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बाद अपनी संगीत सेरेमनी की झलक सोशल मीडिया पर साझा की है। तस्वीरों में साफ नजर आता है कि यह सिर्फ एक फंक्शन नहीं, बल्कि भावनाओं से भरी यादगार रात थी।

‘उस रात मैं और विजय एक होकर नाचे’

रश्मिका ने अपनी पोस्ट में लिखा कि वह प्यार, खुशी के आंसू, हंसी, म्यूज़िक, गाने, चमक-दमक और रात भर हमारे डांस से भरी रात थी। ❤️ यह सच में अब तक की सबसे मज़ेदार रात थी!! विज्जू और मैं एक-दूसरे को सरप्राइज़ करना चाहते थे। परिवार हमें सरप्राइज़ करना चाहता था.. हम अपने परिवारों को इतनी आज़ादी से और इतने अच्छे से डांस करते देखकर पूरी तरह एक्साइटेड और सरप्राइज़्ड थे! ❤️
आगे रश्मिका लिखती है कि 24.2.26! वह रात जब विजय और मैंने अपने परिवारों और दोस्तों के प्यार से घिरे हुए एक साथ डांस किया! 🥰❤️


स्टेज पर कपल की केमिस्ट्री देखने लायक थी। दोनों ने साथ में डांस किया और कई खास पलों को कैमरे में कैद किया गया।

रॉयल एंट्री ने जीता दिल

संगीत सेरेमनी में दोनों की एंट्री भी बेहद खास थी। ओपन कार में साथ बैठे हुए जब वे वेन्यू पर पहुंचे तो हर किसी की नजरें उन पर टिक गईं। चेहरे पर मुस्कान और आंखों में खुशी साफ दिखाई दे रही थी।

विजय देवरकोंडा का इमोशनल मैसेज

विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) ने भी अपने इंस्टाग्राम (Instagram) पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि 24.02.26
हमारी संगीत की रात। वो शाम जो हमने तब तक हंसते हुए बिताई जब तक हमारे आंसू नहीं आ गए। तब तक नाचते रहे जब तक हमारे पैरों के आर्च में दर्द नहीं हो गया। सबके भाषणों और सरप्राइज में अपनी भावनाएं निगलते रहे जब तक हमारी आंखें भर नहीं गईं। वह खूबसूरत लोगों से भरी एक बड़ी खुशनुमा पार्टी थी। ❤️

परिवार और दोस्तों के सरप्राइज ने उन्हें भावुक कर दिया। तस्वीरों में वह कभी मुस्कुराते तो कभी भावुक नजर आए।

 

रश्मिका ने देवर संग किया डांस

रश्मिका ने विजय के साथ-साथ देवर संग भी जमकर डांस किया। इसके साथ ही उन्होंने परिवार के साथ भी खूब डांस किया। विजय-रश्मिका की संगीत सेरेमनी में फैमिली मेंबर्स ने भी डांस परफॉर्मेंस देकर उन्हें चौका दिया। जिसके देखकर विजय-रश्मिका काफी इमोशनल हो गए।

परिवार का प्यार और आशीर्वाद

एक खास तस्वीर में विजय की मां रश्मिका को आशीर्वाद देती नजर आ रही हैं। यह पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Read More:- Rashmika Vijay Marriage 2026: ‘माय हस्बैंड’ कहकर रश्मिका ने जताया प्यार, सेलेब्स बोले – ‘परफेक्ट कपल’!

Related Articles

Back to top button