Breaking news

पत्नी की गम में पति ने पांच बच्चों संग लगाई फांसी, ‘बच गई 2 बेटों की जान

मुजफ्फरपुर के सकरा थाना इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है, जहां एक पिता ने अपने पांच बच्चों के साथ फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना में पिता और उनकी तीन बेटियों की मौत हो गई, जबकि दो बेटे बच गए। जनवरी में पत्नी की मौत के बाद से पिता मानसिक तनाव में थे। पूरा गांव शोक में है।

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सकरा थाना इलाके के नवलपुर मिश्रौलिया गांव में एक पिता ने अपने पांच बच्चों के साथ फांसी लगाने की कोशिश की। इस दिल दहला देने वाली घटना में पिता और उनकी तीन बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो मासूम बेटे किस्मत से बच गए। और पढ़ें

पांच बच्चों के साथ फांसी लगाई

मृतक की पहचान अमरनाथ राम (40) के रूप में हुई है। मृतक बेटियों में राधा कुमारी (11), राधिका (9), और शिवानी (7) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि अमरनाथ राम की पत्नी की इसी साल जनवरी में मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद से वह मानसिक तनाव में थे और अकेले ही अपने पांच बच्चों की परवरिश कर रहे थे।

परिवार वालों और गांव वालों के मुताबिक, रविवार रात को पूरे परिवार ने एक साथ खाना खाया था। सोमवार सुबह-सुबह अमरनाथ राम ने अपनी पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर अपनी तीन बेटियों और दो बेटों के गले में बांध दिया। फिर उसने साड़ी को छत से बांध दिया और सभी बच्चों को ट्रंक से कूदने को कहा।

दो बेटे बच गए

बताया जा रहा है कि पिता के कहने पर तीनों बेटियां भी उनके साथ कूद गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी बीच, छह साल के शिवम कुमार ने सूझबूझ दिखाते हुए फंदा ढीला कर दिया और अपने छोटे भाई चंदन (4) के गले से भी फंदा खोल दिया। दोनों बच्चे किसी तरह घर से भाग निकले और शोर मचाया, जिससे गांव वाले मौके पर पहुंच गए।

घटना की जानकारी मिलने पर सकरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एक ही परिवार में चार मौतों से पूरे गांव में मातम है।

Related Articles

Back to top button