Lifestyleमनोरंजन
Trending

अर्जुन तेंदुलकर की शादी में सारा ने लूटी लाइमलाइट, हैवी ज्वेलरी और सिल्क साड़ी में ढाया कहर

अर्जुन तेंदुलकर की शादी में सारा तेंदुलकर ने अपनी खूबसूरती से सबका ध्यान खींचा। उनका सादगी भरा लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. Sara Tendulkar stole the show at Arjun Tendulkar's wedding. Her simple look is going viral on social media.

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर 5 मार्च 2026 को सानिया चंडोक से शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी में क्रिकेट और फिल्म इंडस्ट्री से कई हस्तियां मौजूद थीं। लेकिन सभी की नज़र अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर पर टिकी रह गईं। अपने इकलौते भाई की बारात में सारा गुलाबी रंग की साड़ी पहनकर बेहद ग्रेसफुल अंदाज में पहुंचीं।

Read More:-क्या वाकई प्रेग्नेंट हैं ‘बालिका वधू’ की अविका गौर?

साड़ी में सेट किया नया फैशन ट्रेंड

सारा ने शादी में हल्के गुलाबी रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी, जिस पर बारीक कढ़ाई की गई थी। इस साड़ी के साथ उन्होंने हैवी ज्वेलरी, मांगटीका और पारंपरिक चूड़ियां पहनीं, जो उनके लुक में चार चाँद लगा रही थीं। सारा का चेहरा भाई की शादी की खुशी से चमक रहा था, और वह पूरे समारोह के दौरान मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने पोज देती नजर आईं। सोशल मीडिया पर उनका यह ट्रेडिशनल लुक काफी वायरल हो रहा है।

https://x.com/rushiii_12/status/2029490197461942448?s=20

सारा तेंदुलकर की साड़ी के साथ उनका लुक काफी आकर्षक था। उन्होंने हैवी ज्वेलरी के साथ लाइट मेकअप और सिंपल हेयरस्टाइल अपनाया, जो उनके चेहरे पर निखर रहा था। खासकर सारा की कॉकटेल रिंग और चूड़ियां सबका ध्यान खींच रही थीं। सारा ने अपने भाई की शादी पर एक नई फैशन ट्रेंड सेट किया, क्योंकि उन्होंने भारी डिजाइनर लहंगे की बजाय साड़ी चुनी, जो उनपर बहुत सुंदर लग रही थी।

अर्जुन और सानिया की इस भव्य शादी में उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी, क्रिकेट जगत से महेंद्र सिंह धोनी, राहुल द्रविड़ और कई अन्य बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। बॉलीवुड से शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और आमिर खान भी इस खास मौके पर मौजूद रहे।

Read More:- Nitish Kumar ने राज्यसभा चुनाव के लिए भरा नामांकन, जेडीयू दफ्तर में नाराज़ कार्यकर्ताओं का हंगामा

Related Articles

Back to top button